|
|
भादवामाता: आरोग्य तीर्थस्थल महामाया भादवामाता के परिसर में भाजपा, भादवामाता मंडल के अध्यक्ष-अर्जुनसिंह सिसोदिया,महामंत्री-नवलकृष्णसुरावत, उपाध्यक्ष-महेशगुजर एवं सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ-कार्यकर्ताओं व आसपास की पंचायतों के सरपंचो की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित-कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण सहित कुमकुम तिलक के साथ साफा बंधवाकर विधायक जी का भावभीना स्वागत किया। एवं उनके दीर्घायुष्य व स्वस्थ जीवन की माँभादवा से मंगलकामना की। सर्वप्रथम-विधायक, श्रीपरिहार ने महामाया भादवामाता की पूजा-अर्चना कर परिसर में बिराजमान-भगवान शिव व हनुमानजी को नमन कर आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात- विधायक श्री परिहार स्थानीय वैदिक-संस्कृत पाठशाला पहुंचे और वहां पाठशाला के विद्वान-आचार्यों के द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं स्वस्तिक वाचान मंत्रोच्चार के साथ विधायक जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री परिहार ने पाठशाला में अध्ययन रत सभी बटुकों को फल व दक्षिणा भेंट की और आचार्यों से आर्शीवाद लिया। |
भादवामाता: आरोग्य तीर्थस्थल महामाया भादवामाता के परिसर में भाजपा, भादवामाता मंडल के अध्यक्ष-अर्जुनसिंह सिसोदिया,महामंत्री-नवलकृष्णसुरावत, उपाध्यक्ष-महेशगुजर एवं सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ-कार्यकर्ताओं व आसपास की पंचायतों के सरपंचो की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित-कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण सहित कुमकुम तिलक के साथ साफा बंधवाकर विधायक जी का भावभीना स्वागत किया। एवं उनके दीर्घायुष्य व स्वस्थ जीवन की माँभादवा से मंगलकामना की। सर्वप्रथम-विधायक, श्रीपरिहार ने महामाया भादवामाता की पूजा-अर्चना कर परिसर में बिराजमान-भगवान शिव व हनुमानजी को नमन कर आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात- विधायक श्री परिहार स्थानीय वैदिक-संस्कृत पाठशाला पहुंचे और वहां पाठशाला के विद्वान-आचार्यों के द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं स्वस्तिक वाचान मंत्रोच्चार के साथ विधायक जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री परिहार ने पाठशाला में अध्ययन रत सभी बटुकों को फल व दक्षिणा भेंट की और आचार्यों से आर्शीवाद लिया।