|
|
इंदौर: इंदौर शहर की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर एशिया में सबसे महंगा पानी पी रहा है। हम 27 रुपये प्रति हजार लीटर का पानी पीते है और गाड़ियां धोते हैं। अब इंदौर में हम नर्मदा का चौथा चरण ला रहे हैं। ग्रीन एनर्जी के लिए 244 करोड़ रुपये का पब्लिक इशू नगर निगम ला रहा है। इससे सोलर प्लांट लगेगा, ताकि पानी पर बिजली का खर्च कम हो सके। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ट्रीटेड वाटर की अलग से पाइप लाइन होना चाहिए। बिल्डिंग परमिशन में नियम बनना चाहिए, निजी कालोनियां, ट्रीटेड पानी का उपयोग फ्लश और गार्डनों में कर सकें। पीथमपुर-उज्जैन का लोड भी इंदौर पर: लोक परिवहन के मुद्दे पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की आबादी 35 लाख है और 21 लाख गाड़ियां हैं। ट्रैफिक की समस्या का सबसे बड़ा हल पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। इंदौर में मेट्रो के लिए ट्रैफिक मोबिएलिटी प्लान बना रहा है, जो हमारे लिए मददगार साबित होगा। हम शहरवासियों को मिलकर यह तय करना होगा कि एक ही सड़क पर मिक्स ट्रैफिक न चले। सांसद लालवानी ने कहा कि यह शहर तेजी से बढ़ रहा है। 40 परसेंट की ग्रोथ से जनसंख्या बढ़ी है। शहर के बाहर से इंदौर में रोज तीन लाख लोग आते-जाते हैं। हमें उन लोगों के बारे में भी सोचना है। पीथमपुर में रोज 1200 बसें आती जाती हैं। उज्जैन के ट्रैफिक का लोड भी इंदौर पर है। इंदौर में भी केबल कार की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि सघन इलाकों में भी लोक परिवहन का विकल्प मिले। एक साल में दस ब्रिज बनेंगे: सांसद लालवानी ने कहा कि आजादी के बाद जितने ब्रिज नहीं बने वो अब बन रहे हैं। अब एक साल में 10 ब्रिज बन रहे हैं। आईडीए भी ब्रिज बना रहा है। एक यूरोपियन कंपनी से मास्टर प्लान बनने वाले अफसर ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसने आने वाले 50 सालों के हिसाब से एक योजना बनी है, जो केंद्र सरकार राज्य सरकार को देगी। |
इंदौर: इंदौर शहर की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर एशिया में सबसे महंगा पानी पी रहा है। हम 27 रुपये प्रति हजार लीटर का पानी पीते है और गाड़ियां धोते हैं। अब इंदौर में हम नर्मदा का चौथा चरण ला रहे हैं। ग्रीन एनर्जी के लिए 244 करोड़ रुपये का पब्लिक इशू नगर निगम ला रहा है। इससे सोलर प्लांट लगेगा, ताकि पानी पर बिजली का खर्च कम हो सके। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ट्रीटेड वाटर की अलग से पाइप लाइन होना चाहिए। बिल्डिंग परमिशन में नियम बनना चाहिए, निजी कालोनियां, ट्रीटेड पानी का उपयोग फ्लश और गार्डनों में कर सकें।
पीथमपुर-उज्जैन का लोड भी इंदौर पर: लोक परिवहन के मुद्दे पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की आबादी 35 लाख है और 21 लाख गाड़ियां हैं। ट्रैफिक की समस्या का सबसे बड़ा हल पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। इंदौर में मेट्रो के लिए ट्रैफिक मोबिएलिटी प्लान बना रहा है, जो हमारे लिए मददगार साबित होगा। हम शहरवासियों को मिलकर यह तय करना होगा कि एक ही सड़क पर मिक्स ट्रैफिक न चले। सांसद लालवानी ने कहा कि यह शहर तेजी से बढ़ रहा है। 40 परसेंट की ग्रोथ से जनसंख्या बढ़ी है। शहर के बाहर से इंदौर में रोज तीन लाख लोग आते-जाते हैं। हमें उन लोगों के बारे में भी सोचना है। पीथमपुर में रोज 1200 बसें आती जाती हैं। उज्जैन के ट्रैफिक का लोड भी इंदौर पर है। इंदौर में भी केबल कार की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि सघन इलाकों में भी लोक परिवहन का विकल्प मिले।
एक साल में दस ब्रिज बनेंगे: सांसद लालवानी ने कहा कि आजादी के बाद जितने ब्रिज नहीं बने वो अब बन रहे हैं। अब एक साल में 10 ब्रिज बन रहे हैं। आईडीए भी ब्रिज बना रहा है। एक यूरोपियन कंपनी से मास्टर प्लान बनने वाले अफसर ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसने आने वाले 50 सालों के हिसाब से एक योजना बनी है, जो केंद्र सरकार राज्य सरकार को देगी।