|
|
मन्दसौर: संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन उज्जैन एवं मंदसौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर-22 आयु वर्ग के दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब उज्जैन ने जीता। उज्जैन व देवास के बीच नूतन स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया। जिसने उज्जैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की। खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन करने के लिये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय क्रिकेट एसोसिऐशन सचिव सुरेन्द्र काबरा, जिला क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष मुकेश काला, शाजापुर क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष धीरेन्द्रसिंह भदोरिया, सचिव मनोज आर्य, देवास क्रिकेट एसोसिऐशन के सचिव अरूण रघुवंशी, मंदसौर सचिव आदित्यसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज जैन उपस्थित हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। समापन पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता को कप प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन ने किया एवं आभार नवीन खोखर ने माना। |
मन्दसौर: संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन उज्जैन एवं मंदसौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर-22 आयु वर्ग के दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब उज्जैन ने जीता। उज्जैन व देवास के बीच नूतन स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया। जिसने उज्जैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की। खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन करने के लिये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय क्रिकेट एसोसिऐशन सचिव सुरेन्द्र काबरा, जिला क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष मुकेश काला, शाजापुर क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष धीरेन्द्रसिंह भदोरिया, सचिव मनोज आर्य, देवास क्रिकेट एसोसिऐशन के सचिव अरूण रघुवंशी, मंदसौर सचिव आदित्यसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज जैन उपस्थित हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। समापन पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता को कप प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन ने किया एवं आभार नवीन खोखर ने माना।
फाइनल मैच दैवास ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 90 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 267 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें प्रणव परिहार ने 143 गेंद पर 73 रन (10 चौके), अनिकेत पटेल ने 61 गेंद पर 34 रन (1 चौका 6 छक्के), गोवर्धन जायसवाल ने 116 गेंद पर 32 रन बनाये। उज्जैन के गेंदबाज गोराश मोंगा ने 20 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट एवं अनिमेश राय ने 26 ओवर 64 रन देकर 3 विकेट लिये।
जवाब में उज्जैन ने पहली पारी में 79.03 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें देवेश गरेठिया ने 92 बाल पर 71 रन बनाये उन्होंने 11 चौके जड़े। मोहनीश भाटिया ने 132 बाल पर 66 रन (12 चौके), सुखमनसिंह नाबाद 110 बाल पर 50 रन (6 चौके 6 छक्के) बनाये। देवास के गेंदबाल दिपेश दरबार ने 2 एवं प्रणव परिहार ने 1-1 विकेट लिया। उज्जैन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजय दर्ज की।
मैच के अंपायर नवीन खोखर मंदसौर, अरविन्दकुमार उज्जैन स्कोरर रूपेश प्रजापति (गब्बर) उज्जैन रहे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन चेयरमैन डॉ. एस.एस. भाटी, रशीद खान, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, हमीद खान, मो. खलील शेख, प्रचार सचिव ब्रजेशसेन मारोठिया, सदस्य राजू अखेरिया, कुलदीपसिंह सिसौदिया, दीपक बड़सोलिया, संदीपसिंह राठौर, आकाश गौड़, धर्मेन्द्र सौलंकी, पियुष जैन, देवेन्द्र बैरागी, शाहीद खान, मुकेश कुमावत आदि उपस्थित रहे।