|
|
शहर में लगातार बढ़ती जा रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात विभाग द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है इसी को देखते हुए जिला मुख्यालय पर हुई आवश्यक बैठक में कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर शहर में हर शनिवार को यातायात विभाग द्वारा शहर के चौराहो पर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज भी यातायात विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर शहर के विजय टाकीज़ चौराहे पर आम नागरिको को हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधने सहित आवश्यक जानकारियां दी गई, वही विभाग द्वारा बिना नंबर वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। वही यातायात प्रभारी मोहन भरावर्त ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायलय के निर्देश और जिला मुख्यालय पर हुई आवश्यक बैठक में जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में प्रत्येक शनिवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाना है उसी के परिपालन में आज स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर विजय टॉकीज चौराहे पर यातायात नियमो को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया और स्कूली बच्चों के द्वारा आम नागरिको को जागरूक किया जा रहा है इस दौरान बिना नंबर वाहन चलाने वाले को भी रोका गया और जिनके दस्तावेज जांचे जा रहे है और दस्तावेज पुरे नहीं होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। |
शहर में लगातार बढ़ती जा रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात विभाग द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है इसी को देखते हुए जिला मुख्यालय पर हुई आवश्यक बैठक में कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर शहर में हर शनिवार को यातायात विभाग द्वारा शहर के चौराहो पर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज भी यातायात विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर शहर के विजय टाकीज़ चौराहे पर आम नागरिको को हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधने सहित आवश्यक जानकारियां दी गई, वही विभाग द्वारा बिना नंबर वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। वही यातायात प्रभारी मोहन भरावर्त ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायलय के निर्देश और जिला मुख्यालय पर हुई आवश्यक बैठक में जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में प्रत्येक शनिवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाना है उसी के परिपालन में आज स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर विजय टॉकीज चौराहे पर यातायात नियमो को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया और स्कूली बच्चों के द्वारा आम नागरिको को जागरूक किया जा रहा है इस दौरान बिना नंबर वाहन चलाने वाले को भी रोका गया और जिनके दस्तावेज जांचे जा रहे है और दस्तावेज पुरे नहीं होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।