|
|
मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या के पास महु-नीमच हाईवे पर गुरूवार की शाम 5.30 बजे अज्ञात ट्रक चालक ने सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट क्रमांक- एमपी.44.सीए.2499 को टक्कर मार दी थी। घटना में एक महिला, एक पुरुष और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चार महिलाओं को जिला चिकित्सालय मंदसौर लाया गया था। जिसमें से दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया। बाद में दलौदा थाने पर अज्ञात ट्रक एवं चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया द्वारा एसपी गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी को घटना स्थल निरीक्षण एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निर्देशित किया। मामले में ट्रक एवं उसका चालक अज्ञात होने के कारण एसडीओपी के निर्देशन एवं दलौदा थाना प्रभारी संजीव परिहार के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर हाईवे पर स्थित टोल नाके एवं व्यवसायिक संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और घटना के समय सुसंगत समय के पहले और बाद के फुटेज के आधार पर अज्ञात ट्रक की शिनाख्त करने केप्रयास किये गए। जिसके परिणाम स्वरुप भावगढ़ फंटे पर स्थित सीसीटीवी में एक ट्रक दिखाई दिया। जिसका पिछला बाय हिस्सा टुटा हुआ और त्रिपाल फटी हुई दिखी। उक्त फुटेज में ट्रक की दृश्यता धुंधली होने के कारण समय के आधार पर माननखेडा टोल एवं पिपलियामण्डी टोल के सीसीटीवी फुटेज को चैक किये। जिसमे ट्रक क्रमांक- RJ.23.GA.3013 होना पाया गया। टीम द्वारा अवलोकन करने पर उक्त ट्रक घटना के पूर्व बाया हिस्सा सही होना एवं घटना बाद बॉया हिस्सा टुटा होना पाया गय। जिसके आधार पर ट्रक की पतारसी की गई।ट्रक की शिनाख्त होने के बाद ट्रक का नंबर RJ.23 जिला सीकर राजस्थान का होने से टीम को तत्काल नीमच होते हुए राजस्थान की ओर रवाना किया गया। जिनके द्वारा टोल नाके एवं राजस्थान पुलिस की मदद से भीलवाड़ा से अजमेर रोड़ पर राईला के निकट पकड़ा तथा आरोपी पिता पुत्र ट्रक चालक एवं क्लीनर को गिरफतार किया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक सुखदेव पिता नाराणा राम जाट (70) और क्लीनर मुकेश कुमार पिता सुखदेव जाट (24) नि. कटराथल सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से ट्रक क्रमांक- RJ.23.GA.3013 को जप्त किया।
|
मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या के पास महु-नीमच हाईवे पर गुरूवार की शाम 5.30 बजे अज्ञात ट्रक चालक ने सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट क्रमांक- एमपी.44.सीए.2499 को टक्कर मार दी थी। घटना में एक महिला, एक पुरुष और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चार महिलाओं को जिला चिकित्सालय मंदसौर लाया गया था। जिसमें से दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया। बाद में दलौदा थाने पर अज्ञात ट्रक एवं चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया द्वारा एसपी गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी को घटना स्थल निरीक्षण एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निर्देशित किया। मामले में ट्रक एवं उसका चालक अज्ञात होने के कारण एसडीओपी के निर्देशन एवं दलौदा थाना प्रभारी संजीव परिहार के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर हाईवे पर स्थित टोल नाके एवं व्यवसायिक संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और घटना के समय सुसंगत समय के पहले और बाद के फुटेज के आधार पर अज्ञात ट्रक की शिनाख्त करने केप्रयास किये गए। जिसके परिणाम स्वरुप भावगढ़ फंटे पर स्थित सीसीटीवी में एक ट्रक दिखाई दिया। जिसका पिछला बाय हिस्सा टुटा हुआ और त्रिपाल फटी हुई दिखी। उक्त फुटेज में ट्रक की दृश्यता धुंधली होने के कारण समय के आधार पर माननखेडा टोल एवं पिपलियामण्डी टोल के सीसीटीवी फुटेज को चैक किये। जिसमे ट्रक क्रमांक- RJ.23.GA.3013 होना पाया गया। टीम द्वारा अवलोकन करने पर उक्त ट्रक घटना के पूर्व बाया हिस्सा सही होना एवं घटना बाद बॉया हिस्सा टुटा होना पाया गय। जिसके आधार पर ट्रक की पतारसी की गई।ट्रक की शिनाख्त होने के बाद ट्रक का नंबर RJ.23 जिला सीकर राजस्थान का होने से टीम को तत्काल नीमच होते हुए राजस्थान की ओर रवाना किया गया। जिनके द्वारा टोल नाके एवं राजस्थान पुलिस की मदद से भीलवाड़ा से अजमेर रोड़ पर राईला के निकट पकड़ा तथा आरोपी पिता पुत्र ट्रक चालक एवं क्लीनर को गिरफतार किया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक सुखदेव पिता नाराणा राम जाट (70) और क्लीनर मुकेश कुमार पिता सुखदेव जाट (24) नि. कटराथल सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से ट्रक क्रमांक- RJ.23.GA.3013 को जप्त किया।