|
नीमच।राष्ट्रीय परशुराम सेना नीमच एवं सर्व ब्राह्मण समाज नीमच के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली व ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर स्वर्ण समाज द्वारा आज किलेश्वर मंदिर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि सवर्ण समाज द्वारा नीमच में विशाल वाहन रैली व ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। इस विशाल महाकुंभ का लक्ष्य 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करना है। राष्ट्रीय परशुराम सेना परिवार किसी भी धर्म जाति या समाज के विरोध में नहीं है यह केवल उनके पक्ष में है जो वास्तविक में गरीब है एवं सरकार से वास्तविक रूप से वंचित हैं। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने हेतु एट्रोसिटी एक्ट जैसे काले कानून समाप्त किये जाए। स्वर्ण आयोग का गठन। ब्राह्मण पुजारी संरक्षण एक्ट लागू करने हेतु। गौ हत्या निषेध का कानून ऐसे कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय पशुराम किलेशवर मंदिर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमे बताया गया है की परशुराम सेना द्वारा 18 दिसंबर को आरक्षण को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। शहर में रेली निकाली जाएगी आरक्षण को जातिगत आधार पर ना लागू करते हुवे आर्थिक आधार पर लागू करना चाहिए।परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा महाकुंभ का आयोजित रखा गया है |