|
|
मंदसौर: संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन उज्जैन एवं मंदसौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अण्डर-20 आयु वर्ग के दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नूतन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसका सेमीफाइनल मैच उज्जैन ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। उज्जैन व देवास के बीच 15 दिसम्बर को प्रातः 9.30 नूतन स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। उज्जैन ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 89.2 ओवर में 390 रन बनाये। जिसमें गोरांश मोंगो ने 18 चौके जड़कर 178 बाल पर 120 रन की शतकीय पारी खेली। मोईउद्दीन अहमद ने 9 चौके व 1 छक्के से 62 रन, सुखमन सिंह ने 7 चौके की मदद से 46 रन, आकाश शर्मा ने 2 चौके की मदद से 104 बाल पर 44, अनिमेष राय ने 5 चौके व 2 छक्के की मदद से 40 गेंद पर 43 रन तथा पुजन जैन ने 7 चौके व 3 छक्के की मदद से 28 गेंद पर ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली। मंदसौर के गेंदबाद राज प्रजापति ने 2, अजय जाट ने 2 व यश पाटीदार ने 1 विकेट लिया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उज्जैन की टीम ने फाइनल में प्रवेेश किया। मैच के अम्पायर सीताराम गुर्जर, हर्ष पंवार, स्कोरर रूपेश प्रजापति (गब्बर) उज्जैन रहे। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिये जिला क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष मुकेश काला, चेयरमेन डॉ. एस.एस. भाटी, रशीद खान, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, हमीद खान, मो. खलील शेख, सचिव आदित्यसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, सहसचिव नवीन खोखर, प्रचार सचिव ब्रजेशसेन मारोठिया, सदस्य राजू अखेरिया, कुलदीपसिंह सिसौदिया, दीपक बड़सोलिया, संदीपसिंह राठौर, आकाश गौड़, धर्मेन्द्र सौलंकी, पियुष जैन, देवेन्द्र बैरागी, शाहीद खान, मुकेश कुमावत आदि उपस्थित रहे। |
मंदसौर: संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन उज्जैन एवं मंदसौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अण्डर-20 आयु वर्ग के दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नूतन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसका सेमीफाइनल मैच उज्जैन ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। उज्जैन व देवास के बीच 15 दिसम्बर को प्रातः 9.30 नूतन स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच उज्जैन व मंदसौर के बीच मैच खेला गया । जिसमें मंदसौर ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 53.1 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें यश पाटीदार ने 10 चौके व 1 छक्के की मदद ने 113 गेंद पर 57 रन, रितिक युवावरा ने नौ चौकों की मदद से 93 बाल पर 46 रन एवं संस्कारसिंह ने 4 चौकों की मदद से 46 गेंद पर 27 रन बनाये। उज्जैन के गेंदबाज पुजन जैन ने 4 व अभिषेक चौधरी ने 3 विकेट लिये।
उज्जैन ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 89.2 ओवर में 390 रन बनाये। जिसमें गोरांश मोंगो ने 18 चौके जड़कर 178 बाल पर 120 रन की शतकीय पारी खेली। मोईउद्दीन अहमद ने 9 चौके व 1 छक्के से 62 रन, सुखमन सिंह ने 7 चौके की मदद से 46 रन, आकाश शर्मा ने 2 चौके की मदद से 104 बाल पर 44, अनिमेष राय ने 5 चौके व 2 छक्के की मदद से 40 गेंद पर 43 रन तथा पुजन जैन ने 7 चौके व 3 छक्के की मदद से 28 गेंद पर ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली। मंदसौर के गेंदबाद राज प्रजापति ने 2, अजय जाट ने 2 व यश पाटीदार ने 1 विकेट लिया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उज्जैन की टीम ने फाइनल में प्रवेेश किया।
मैच के अम्पायर सीताराम गुर्जर, हर्ष पंवार, स्कोरर रूपेश प्रजापति (गब्बर) उज्जैन रहे। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिये जिला क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष मुकेश काला, चेयरमेन डॉ. एस.एस. भाटी, रशीद खान, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, हमीद खान, मो. खलील शेख, सचिव आदित्यसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, सहसचिव नवीन खोखर, प्रचार सचिव ब्रजेशसेन मारोठिया, सदस्य राजू अखेरिया, कुलदीपसिंह सिसौदिया, दीपक बड़सोलिया, संदीपसिंह राठौर, आकाश गौड़, धर्मेन्द्र सौलंकी, पियुष जैन, देवेन्द्र बैरागी, शाहीद खान, मुकेश कुमावत आदि उपस्थित रहे।