|
|
|
रामपुरा तहसील मुख्यालय पर समीपस्थ गांव चंद्रपुरा एवं बैंसला अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक का उपचार रामपुरा सिविल हॉस्पिटल पर जारी है एवं एक व्यक्ति की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय नीमच के लिए रेफर किया गया है मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा के समीपस्थ गांव चंद्रपुरा निवासी प्रभु पिता भंवरलाल माली उम्र 45 वर्ष का बैंसला से डायली के बीच मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से एक्सीडेंट हो गया जिससे सर एवं आंख में गंभीर चोटें आई है राहगीरों ने जब उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा तो संजीवनी 108 पर कॉल कर घायल को रामपुरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभुलाल को जिला चिकित्सालय नीमच के लिए रेफर किया गया है वहीं एक अन्य घटना में हीरालाल पिता गंगाराम मीणा उम्र 53 वर्ष निवासी भुज अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर चंद्रपुरा की ओर आ रहा था रास्ते में अचानक आवारा मवेशी के सामने आ जाने से हीरालाल घायल हो गया जिससे भी 108 की मदद से रामपुरा से हॉस्पिटल लाया गया जहां हीरालाल का उपचार जारी है