|
|
नीमच।नीमच में निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रॉबर्ट वाड्रा के बयानों पर करारा जवाब दिया है। देवड़ा ने कहा कि बिहार में एनडीए की बंपर जीत और महागठबंधन के सफाए ने विपक्ष की बौखलाहट बढ़ा दी है।उन्होंने कहा कि बिहार में जनता ने विकास और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। भाजपा को बड़ी जीत मिली है और एनडीए की नई सरकार बनने जा रही है। देवड़ा ने जानकारी दी कि 20 तारीख को होने वाले शपथ समारोह में वे स्वयं शामिल होने जा रहे हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा जैसे नेताओं के बयान जनता की नजर में अब कोई महत्व नहीं रखते, क्योंकि देश की जनता सब जानती है और चुनाव परिणाम इसका सबसे बड़ा सबूत है।देवड़ा ने साफ कहा कि विपक्ष का जनाधार खत्म हो चुका है और अब केवल बयानबाजी के जरिए सुर्खियां बटोरने की कोशिश की जा रही है। बिहार की जनता ने अपने वोट के जरिए साफ संदेश दे दिया है कि विकास की राजनीति ही आगे का रास्ता है।