|
|
नीमच के जीरन थाना में 11 नवंबर को हुए सड़क हादसे के मृतक करूल लाल सेन के परिजनों ने सोमवार को नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली देवली में चक्का जाम कर दिया। जो ढाई घंटे तक जारी रहा और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद समाप्त हो गया। बता दें कि परिजनों ने जीरन पुलिस पर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार न करने और समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। 11 नवंबर को फोफलिया और हरवार के बीच हुए इस हादसे में एक हुंडई कार ने करूल लाल सेन और उनकी पत्नी रेखा बाई सेन को टक्कर मार दी थी। वे प्रतापगढ़ से अपने गांव बिसलवाद सोनीगरा जा रहे थे। कार चालक ने टक्कर मारने के बाद उन्हें करीब 30 से 35 फीट तक घसीटा, जिससे करूल लाल सेन की मौत हो गई। जाम के वजह से मरीजों को ले जा रही और लेने जा रही 9 एंबुलेंस भी फंस गईं। जाम के वजह से मरीजों को ले जा रही और लेने जा रही 9 एंबुलेंस भी फंस गईं। करूल लाल सेन की पत्नी रेखा बाई सेन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज वर्तमान में अहमदाबाद में चल रहा है। चक्का जाम के दौरान परिजन करूल लाल सेन की तस्वीर लेकर बैठे थे और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनकी मुख्य मांगें आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, घायल पत्नी का उचित उपचार और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी बलराम पिता राजेश पाटीदार निवासी पानमोडी थाना रटाजना को गिरफ्तार कर लिया है और आश्वासन दिया है कि जो भी आर्थिक सहायता बनेगी वह दिलवाई जाएगी इसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खोला है। करूल लाल सेन की तस्वीर लेकर बैठे परिजन करूल लाल सेन की तस्वीर लेकर बैठे परिजन चक्का जाम के कारण नीमच-मनासा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इससे मरीजों को ले जा रही और लेने जा रही 9 एंबुलेंस भी फंस गईं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने निकलवाया। यात्रियों और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा। फिलहाल चक्का जाम जारी है और दोनों तरफ छोटे-बड़े करीब 300 वाहन फंसे हुए थे फोटो के पास बैठे मृतक के पुत्र चेतन सेन का कहना है कि उसके पापा-मम्मी के साथ हरवार और फोफफिया के बीच सड़क हादसा हुआ। जिसमें उसके पापा की मौत हो गई है। वहीं उसकी मम्मी मौत से जंग लड़ रही है। पुलिस के तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और उसकी मम्मी का उचित उपचार करवाया जाए। |
नीमच के जीरन थाना में 11 नवंबर को हुए सड़क हादसे के मृतक करूल लाल सेन के परिजनों ने सोमवार को नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली देवली में चक्का जाम कर दिया। जो ढाई घंटे तक जारी रहा और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद समाप्त हो गया। बता दें कि परिजनों ने जीरन पुलिस पर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार न करने और समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। 11 नवंबर को फोफलिया और हरवार के बीच हुए इस हादसे में एक हुंडई कार ने करूल लाल सेन और उनकी पत्नी रेखा बाई सेन को टक्कर मार दी थी। वे प्रतापगढ़ से अपने गांव बिसलवाद सोनीगरा जा रहे थे। कार चालक ने टक्कर मारने के बाद उन्हें करीब 30 से 35 फीट तक घसीटा, जिससे करूल लाल सेन की मौत हो गई। जाम के वजह से मरीजों को ले जा रही और लेने जा रही 9 एंबुलेंस भी फंस गईं। जाम के वजह से मरीजों को ले जा रही और लेने जा रही 9 एंबुलेंस भी फंस गईं। करूल लाल सेन की पत्नी रेखा बाई सेन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज वर्तमान में अहमदाबाद में चल रहा है। चक्का जाम के दौरान परिजन करूल लाल सेन की तस्वीर लेकर बैठे थे और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनकी मुख्य मांगें आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, घायल पत्नी का उचित उपचार और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी बलराम पिता राजेश पाटीदार निवासी पानमोडी थाना रटाजना को गिरफ्तार कर लिया है और आश्वासन दिया है कि जो भी आर्थिक सहायता बनेगी वह दिलवाई जाएगी इसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खोला है। करूल लाल सेन की तस्वीर लेकर बैठे परिजन करूल लाल सेन की तस्वीर लेकर बैठे परिजन चक्का जाम के कारण नीमच-मनासा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इससे मरीजों को ले जा रही और लेने जा रही 9 एंबुलेंस भी फंस गईं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने निकलवाया। यात्रियों और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा। फिलहाल चक्का जाम जारी है और दोनों तरफ छोटे-बड़े करीब 300 वाहन फंसे हुए थे फोटो के पास बैठे मृतक के पुत्र चेतन सेन का कहना है कि उसके पापा-मम्मी के साथ हरवार और फोफफिया के बीच सड़क हादसा हुआ। जिसमें उसके पापा की मौत हो गई है। वहीं उसकी मम्मी मौत से जंग लड़ रही है। पुलिस के तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और उसकी मम्मी का उचित उपचार करवाया जाए।