|
|
|
मंदसौर। 63 वें भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मेला में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार की शाम को समापन हुआ। नपा परिषद मंदसौर के द्वारा कुश्ती के खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपतिनाथ महादेव मेला में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में मालवा मेवाड़ा कुमार केसरी, मंदसौर नीमच प्रतापगढऋ केसरी, मंदसौर भीम एवं मालवा मेवाड़ केसरी वर्ग में अलग-अलग कुश्ती की प्रतियोगिताये हुई। रविवार की शाम को प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले हुये जिसमें महिला वर्ग में मालवा मेवाड़ केसरी का खिलाब भीलवाड़ा की अश्वनी विश्नोई ने जीता, उन्होनंे इंदौर की निधिका पाल को पराजित किया। मंदसौर, नीमच प्रतापगढ़ कुमार केसरी का खिलाफ रोहित पिता राजेश राठौर मंदसौर ने जीता, उन्होंने फाइनल मुकाबले में नीमच के पीयूष गवली को पराजित किया। कार्तिक खरे तीसरे स्थान पर रहे। मंदसौर भीम (नगर मंदसौर विजेता) का खिलाफ यश ग्वाला ने जीता, अभिषेक ग्वाला उपविजेता रहे। मंदसौर, नीमच, प्रतापगढ़ जिला केसरी का खिलाब पीयूष गवली नीमच ने जीता। अभिषेक माली उपविजेता एवं वकील मेव मंदसौर तीसरे स्थान पर रहे। मालवा मेवाड़ा केसरी का खिताब रेहान खान (गामा) इंदौर ने जीता, इंदौर के यशपाल उपविजेता रहे। कार्तिक जोशी इंदौर तीसरे स्थान पर रहे। ओलंपिक के नियमों के अनुसार खेले गये कुश्ती के मुकाबलों में रामनिवास गुर्जर भीलवाड़ा, मनीष नामदेव इंदौर, कल्याणमल विश्नोई भीलवाड़ा, मनीष मुआले सिहोर, अविनाश गुर्जर भीलवाड़ा, लोकेश परमार सिहोर, रवि अहिर नीमच, हेमंत ग्वाला मंदौर रेफरी की भूमिका में रहे। अतिथिगणों के द्वारा सभी विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहे कुश्ती के खिलाड़ियो को प्रमाण पत्र, गदा एवं नगद राशी देकर सम्मानित किया गया। वेट चैंपियन अंतर्गत 30 किग्रा से लेकर 60 किग्रा वजन वर्ग तक कुक्षी के मुकाबले भी हुये जिनके विजेता उपविजेताओं को भी पुरस्कार बांटे गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि मेला एवं कुश्ती भारतीय संस्कृति का अंग है, पुराने समय में मेलों में कुश्ती के खेल होते थे, उसी परंपरा को जीवंत रखने के लिये नपा परिषद कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है जो की सराहनीय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित ने कहा कि नपा परिषद ने मेला में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करके सराहनीय कार्य किया है। नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर एवं मेला समिति सभापति श्रीमती भैरवे इसके लिये बधाई की पात्र है। कुश्ती के खेल को प्रोत्साहन देने के लिये नपा परिषद का प्रयास तारीफ के काबिल है। मैं इसके लिये पुरी परिषद एवं मेला समिति को बधाई देता हूॅ। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील जैन महाबली, जिला मंत्री पुलकीत पटवा, रानू भावसार, जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रीतेश चावला, जिला कार्यालय मंत्री अंकीत सोनी, कुश्ती खिलाड़ी नीतू शर्मा, भोपाल, भाजयुमो जिला महामंत्री बंटी चौहान, किन्नर गुरू अनिता दीदी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनोद डगवार, महामंत्री केसरीमल जटिया, भाजपा नेता पुष्पेन्द्र भावसार अतिथि के रूप में मंचासीन थे। इन सभी अतिथिगणों का स्वागत नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावला, मेला सभापति प्रतिभा भैरवे, मेला समिति सदस्यगण ईश्वरसिंह चौहान, आशीष गौड, कमलेश सिसौदिया, गरिमा हितेन्द्र भाटी, प्रमिला गोयल, जिला कुश्ती संघ के दिलीप ग्वाला, सचिव मोहसीन खां सिंघल, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन के सहयोगी नीतिन ब्रिजवान, प्रवीण दिवाकर, राजेश राठौर, हेमंत गौसल, गोपाल ग्वाला, प्रदीप ग्वाला, कालू ग्वाला, बलवंत शक्तावत आदि के द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया। कार्यक्रम मंें भाजपा नेता राजेश गुर्जर, विक्रम भैरवा, हितेन्द्र भाटी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीतिन ब्रिजवानी ने किया तथा आभार नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने माना।