|
|
नीमच। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष, अमृत कुंभ अखबार के संस्थापक तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई श्री संपतलाल पटवा का आज लंबी बीमारी के पश्चात दुखद निधन हो गया संपतलाल पटवा ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। संगठन निर्माण, शिक्षा व जनसेवा के क्षेत्र में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगीआपकों बता दें कि पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई संपतलाल पटवा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका गुजरात के अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। संपतलाल पटवा के निधन की सूचना मिलते ही समूचे नीमच में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे तिलक मार्ग स्थित निवास से निकलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। हार्दिक श्रद्धांजलि। |
नीमच।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष, अमृत कुंभ अखबार के संस्थापक तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई श्री संपतलाल पटवा का आज लंबी बीमारी के पश्चात दुखद निधन हो गया संपतलाल पटवा ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। संगठन निर्माण, शिक्षा व जनसेवा के क्षेत्र में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगीआपकों बता दें कि पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई संपतलाल पटवा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका गुजरात के अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। संपतलाल पटवा के निधन की सूचना मिलते ही समूचे नीमच में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे तिलक मार्ग स्थित निवास से निकलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
हार्दिक श्रद्धांजलि।