|
|
सिंगोली।गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे सिंगोली तिलस्वां रोड पर नव निर्मित लगभग 100 लाख रुपए की लागत से बने श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा डोम का लोकार्पण विधायक ओम प्रकाश सखलेचा द्वारा कन्या पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि किसी जमाने में पूरे मध्यप्रदेश सरकार 4 हजार करोड़ बजट होता था आज जावद बड़ी मजबूती से खड़ा है जहां अनेक परियोजनाएं करोड़ों रूपये की है। सिंगोली में सीएम राइज स्कूल खुल गया । मुझे अच्छी तरह से याद है कॉलेज के लिए सिंगोली में चंदा इकट्ठा करने का विचार कर रहे थे लेकिन आज कॉलेज निरंतर जारी है। सिंगोली में मोटामोटी 30 करोड़ रुपए सीसी रोड के मै नगर परिषद को छोड़कर खर्च कर रहा हूं। डोम का निर्माण होने से हर व्यक्ति मानसिक प्रताड़ना से बचेगा यह बहुत बड़ी बात है। हम केवल शिक्षा तक ही नहीं रुकें स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देंगे, बिजली नहीं आती थी, मंडी को चालू करना है मंडी का पैसा पूरे व्यापारी जगत से लेकर सबको लाभ देगा। हम हर वर्ग के बारे में सोचते है। प्रति व्यक्ति की आय 1 लाख रुपए होगी तब हम विश्व की अर्थ व्यवस्था में अपने आपको विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पाएंगे जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 का लक्ष्य तय किया है जिसे हम पाकर रहेंगे। हमने 375 आंगनवाड़ियों को बदला बच्चों के दिमाग को डिस्टर्ब करने वाले सारे खिलौने बदले। एक एक बच्चे को संस्कारी बनायेगे तब राम राज्य आयेगा। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने कहा कि नगर को अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित डोम के रूप में एक बहुत बड़ी सौगात विधायक महोदय द्वारा दी गई है जो कि हमारे लिए गौरव की बात है। श्री जैन ने अमृत 2 योजना, सीसीटीवी, नवीन नगर परिषद भवन, डिवाइडर रोड, सीएम राइज स्कूल, धोगवा माखनगंज रोड पर डिवाइडर सहित नगर में अन्य कई सौगातों के बारे में जानकारी दी। सतीश व्यास ने 2003 का जिक्र करते हुए कांग्रेस को कोसने का काम किया और कहा कि विकास आप रोड पर चले जाए तो ही नजर आ जाएगा। आपके शहर को डोम मिला है जो कि सखलेचा जी की बहुत बड़ी सोच है कि गरीब आदमी को विवाह कार्यक्रम में लाखों रुपए केवल टेंट में खर्च हो जाते है। डोम बनने के बाद लोगों को काफी रुपयों की बचत होगी। हमारे विधायक महोदय 18 - 18 घंटे काम कर रहे हैं और वे आंगनवाड़ी से लेकर हर वर्ग का ख्याल रखने वाले हैं। जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम ने कहा कि 1 करोड़ की सौगात और 73 लाख का सी सी रोड सहित अन्य कई कार्य हमारे विधायक महोदय ने किया है। वे चुनाव के एक महीने तक राजनीति करते हैं उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य करते हैं। हम दावे के साथ कहते है कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा विकास जावद विधानसभा में हुआ है। विधायक महोदय की सोच का ही परिणाम है कि सिंगोली को तहसील का दर्जा, कॉलेज का निर्माण हुआ है। जावद विधान सभा में 120 करोड़ों की लागत से डोम का निर्माण हो रहा है। हमारे विधायक हर वर्ग के बारे में सोचते है।नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल धाकड़, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, पार्षद राजेश भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। |
सिंगोली।गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे सिंगोली तिलस्वां रोड पर नव निर्मित लगभग 100 लाख रुपए की लागत से बने श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा डोम का लोकार्पण विधायक ओम प्रकाश सखलेचा द्वारा कन्या पूजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि किसी जमाने में पूरे मध्यप्रदेश सरकार 4 हजार करोड़ बजट होता था आज जावद बड़ी मजबूती से खड़ा है जहां अनेक परियोजनाएं करोड़ों रूपये की है। सिंगोली में सीएम राइज स्कूल खुल गया । मुझे अच्छी तरह से याद है कॉलेज के लिए सिंगोली में चंदा इकट्ठा करने का विचार कर रहे थे लेकिन आज कॉलेज निरंतर जारी है। सिंगोली में मोटामोटी 30 करोड़ रुपए सीसी रोड के मै नगर परिषद को छोड़कर खर्च कर रहा हूं।
डोम का निर्माण होने से हर व्यक्ति मानसिक प्रताड़ना से बचेगा यह बहुत बड़ी बात है। हम केवल शिक्षा तक ही नहीं रुकें स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देंगे, बिजली नहीं आती थी, मंडी को चालू करना है मंडी का पैसा पूरे व्यापारी जगत से लेकर सबको लाभ देगा। हम हर वर्ग के बारे में सोचते है।
प्रति व्यक्ति की आय 1 लाख रुपए होगी तब हम विश्व की अर्थ व्यवस्था में अपने आपको विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पाएंगे जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 का लक्ष्य तय किया है जिसे हम पाकर रहेंगे।
हमने 375 आंगनवाड़ियों को बदला बच्चों के दिमाग को डिस्टर्ब करने वाले सारे खिलौने बदले। एक एक बच्चे को संस्कारी बनायेगे तब राम राज्य आयेगा।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने कहा कि नगर को अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित डोम के रूप में एक बहुत बड़ी सौगात विधायक महोदय द्वारा दी गई है जो कि हमारे लिए गौरव की बात है।
श्री जैन ने अमृत 2 योजना, सीसीटीवी, नवीन नगर परिषद भवन, डिवाइडर रोड, सीएम राइज स्कूल, धोगवा माखनगंज रोड पर डिवाइडर सहित नगर में अन्य कई सौगातों के बारे में जानकारी दी।
सतीश व्यास ने 2003 का जिक्र करते हुए कांग्रेस को कोसने का काम किया और कहा कि विकास आप रोड पर चले जाए तो ही नजर आ जाएगा। आपके शहर को डोम मिला है जो कि सखलेचा जी की बहुत बड़ी सोच है कि गरीब आदमी को विवाह कार्यक्रम में लाखों रुपए केवल टेंट में खर्च हो जाते है। डोम बनने के बाद लोगों को काफी रुपयों की बचत होगी।
हमारे विधायक महोदय 18 - 18 घंटे काम कर रहे हैं और वे आंगनवाड़ी से लेकर हर वर्ग का ख्याल रखने वाले हैं।
जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम ने कहा कि 1 करोड़ की सौगात और 73 लाख का सी सी रोड सहित अन्य कई कार्य हमारे विधायक महोदय ने किया है। वे चुनाव के एक महीने तक राजनीति करते हैं उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य करते हैं। हम दावे के साथ कहते है कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा विकास जावद विधानसभा में हुआ है। विधायक महोदय की सोच का ही परिणाम है कि सिंगोली को तहसील का दर्जा, कॉलेज का निर्माण हुआ है। जावद विधान सभा में 120 करोड़ों की लागत से डोम का निर्माण हो रहा है। हमारे विधायक हर वर्ग के बारे में सोचते है।नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल धाकड़, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, पार्षद राजेश भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।