|
|
पीपल्यामण्डी। पश्चिम रेलवे के रतलाम चित्तौड़ रेलखंड पर चल रहे वर्तमान दोहरीकरण रेल लाइन के कार्य के तहत रेलवे द्वारा अब पिपलिया मल्हारगढ़ के बीच फोकस करते हुए पिपलिया में दूसरी मेंन लाइन व दूसरी लूप लाइन के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रतलाम नीमच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है इसी के तहत पिपलिया से मल्हारगढ़ के बीच लगभग अर्थ वर्किंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है वही पिपलिया में दूसरे प्लेटफार्म पर लूप लाइन हटाकर उसकी जगह नई मेन लाइन बनाएंगे वहीं दूसरी लुपलाइन नई डाली जाएगी जिसके तहत अर्थ वर्किंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है इस कारण वर्तमान में पिपलिया में यात्री गाड़ियों का क्रॉसिंग न के बराबर हो रहा है क्योंकि दूसरी लुपलाइन हटाकर कार्य किया जा रहा है इसलिए अभी यात्री गाड़ियों का कार्सिगं मल्हारगढ़ या मंदसौर स्टेशन पर हो रहा है कार्य होने के उपरांत यात्री गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चलेगी, एक जानकारी के अनुसार लगभग दो माह में दूसरी मेंन लाइन का कार्य पूरा होने की संभावना है। |
पीपल्यामण्डी। पश्चिम रेलवे के रतलाम चित्तौड़ रेलखंड पर चल रहे वर्तमान दोहरीकरण रेल लाइन के कार्य के तहत रेलवे द्वारा अब पिपलिया मल्हारगढ़ के बीच फोकस करते हुए पिपलिया में दूसरी मेंन लाइन व दूसरी लूप लाइन के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि रतलाम नीमच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है इसी के तहत पिपलिया से मल्हारगढ़ के बीच लगभग अर्थ वर्किंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है वही पिपलिया में दूसरे प्लेटफार्म पर लूप लाइन हटाकर उसकी जगह नई मेन लाइन बनाएंगे वहीं दूसरी लुपलाइन नई डाली जाएगी जिसके तहत अर्थ वर्किंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है इस कारण वर्तमान में पिपलिया में यात्री गाड़ियों का क्रॉसिंग न के बराबर हो रहा है क्योंकि दूसरी लुपलाइन हटाकर कार्य किया जा रहा है इसलिए अभी यात्री गाड़ियों का कार्सिगं मल्हारगढ़ या मंदसौर स्टेशन पर हो रहा है कार्य होने के उपरांत यात्री गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चलेगी, एक जानकारी के अनुसार लगभग दो माह में दूसरी मेंन लाइन का कार्य पूरा होने की संभावना है।