|
|
नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर बुधवार, 12 नवंबर को नगर पालिका परिषद नीमच एवं यातायात विभाग नीमच द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस कार्यवाही का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर एवं पीओ डुंडा श्री पराग जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया तथा यातायात थाना प्रभारी श्री अमित सारस्वत ने किया।मुहिम की शुरुआत शाम 5 बजे टीवीएस शोरूम चौराहा से हुई, जो कमल चौक तक पहुंची और पुनः वहीं आकर शाम 7 बजे समाप्त हुई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाए गए, जिससे आवागमन में आ रही बाधाएं दूर की गईं। दुकानों के बाहर लगे पक्के बोर्ड, होर्डिंग्स और फुटपाथ पर रखा सामान हटाया गया।कार्रवाई में दुकानों के बाहर गंदगी करने वाले 7 दुकानदारों के चालान बनाकर ₹7000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही कई दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया गया। अधिकारियों ने गायत्री मंदिर के सामने हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 मैदान में जाने वाले रास्ते, शौचालय के बाहर तथा शनि मंदिर के पास तांगा अड्डा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए।अधिकारियों ने दुकानों के बाहर बनाए गए शेड और पक्के निर्माण तीन दिनों में स्वयं हटाने की चेतावनी दी है।इस कार्यवाही में राजस्व अधिकारी श्री संजय पाटीदार, श्री टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया, श्री तेज प्रकाश चोपड़ा, डूडा विभाग के श्री जानकी लाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री गोपाल नरवाले, श्री हेमंत कलोसिया, श्री योगेश टांकवाल, श्री गगन हरित, श्री रवि भंडारी, श्री राम सिंह, रात्रिकालीन सफाई गैंग प्रभारी श्री आकाश घेघट, तथा नगरपालिका के पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व यातायात विभाग के जवान उपस्थित रहे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं साफ-सफाई के दृष्टिकोण से यह अतिक्रमण हटाओ मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी। |
नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर बुधवार, 12 नवंबर को नगर पालिका परिषद नीमच एवं यातायात विभाग नीमच द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस कार्यवाही का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर एवं पीओ डुंडा श्री पराग जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया तथा यातायात थाना प्रभारी श्री अमित सारस्वत ने किया।मुहिम की शुरुआत शाम 5 बजे टीवीएस शोरूम चौराहा से हुई, जो कमल चौक तक पहुंची और पुनः वहीं आकर शाम 7 बजे समाप्त हुई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाए गए, जिससे आवागमन में आ रही बाधाएं दूर की गईं। दुकानों के बाहर लगे पक्के बोर्ड, होर्डिंग्स और फुटपाथ पर रखा सामान हटाया गया।कार्रवाई में दुकानों के बाहर गंदगी करने वाले 7 दुकानदारों के चालान बनाकर ₹7000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही कई दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया गया। अधिकारियों ने गायत्री मंदिर के सामने हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 मैदान में जाने वाले रास्ते, शौचालय के बाहर तथा शनि मंदिर के पास तांगा अड्डा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए।अधिकारियों ने दुकानों के बाहर बनाए गए शेड और पक्के निर्माण तीन दिनों में स्वयं हटाने की चेतावनी दी है।इस कार्यवाही में राजस्व अधिकारी श्री संजय पाटीदार, श्री टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया, श्री तेज प्रकाश चोपड़ा, डूडा विभाग के श्री जानकी लाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री गोपाल नरवाले, श्री हेमंत कलोसिया, श्री योगेश टांकवाल, श्री गगन हरित, श्री रवि भंडारी, श्री राम सिंह, रात्रिकालीन सफाई गैंग प्रभारी श्री आकाश घेघट, तथा नगरपालिका के पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व यातायात विभाग के जवान उपस्थित रहे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं साफ-सफाई के दृष्टिकोण से यह अतिक्रमण हटाओ मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।