|
|
नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बरखेड़ी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नंदकिशोर पिता रामलाल (उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है।जिला चिकित्सालय में उपचाररत बरखेड़ी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन मृत्यु के बाद से परिजन शव लेने नहीं पहुंचे हैं। मृतक की पहचान नंदकिशोर पिता रामलाल (उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है।अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सत्यनारायण भरकुंदिया ने बताया कि नंदकिशोर को 25 अक्टूबर को मनासा के शासकीय अस्पताल से नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 9 नवंबर को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृत्यु के बाद से ही उनके परिजन सामने नहीं आए हैं, जिसके चलते शव की शिनाख्त अज्ञात के रूप में की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मृतक नंदकिशोर के परिजनों को जानता हो या उनसे संपर्क करा सके, तो वे तत्काल अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई सत्यनारायण भरकुंदिया (मो. 9755603676) या सैनिक जगदीश गिरी (मो. 7987211039) से संपर्क करें। पुलिस का उद्देश्य है कि मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कराया जा सके। |
नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बरखेड़ी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नंदकिशोर पिता रामलाल (उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है।जिला चिकित्सालय में उपचाररत बरखेड़ी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन मृत्यु के बाद से परिजन शव लेने नहीं पहुंचे हैं। मृतक की पहचान नंदकिशोर पिता रामलाल (उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है।अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सत्यनारायण भरकुंदिया ने बताया कि नंदकिशोर को 25 अक्टूबर को मनासा के शासकीय अस्पताल से नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 9 नवंबर को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृत्यु के बाद से ही उनके परिजन सामने नहीं आए हैं, जिसके चलते शव की शिनाख्त अज्ञात के रूप में की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मृतक नंदकिशोर के परिजनों को जानता हो या उनसे संपर्क करा सके, तो वे तत्काल अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई सत्यनारायण भरकुंदिया (मो. 9755603676) या सैनिक जगदीश गिरी (मो. 7987211039) से संपर्क करें। पुलिस का उद्देश्य है कि मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कराया जा सके।