|
|
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रेवली देवली टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार नरेश बैरागी (38 वर्ष) निवासी भादवा माता नीमच से अपने गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर विनोद (35 वर्ष) निवासी जीरन सवार थे, जो मनासा की ओर से नीमच की तरफ आ रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विनोद और उनके साथी ने शराब का सेवन किया हुआ था और वे गलत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ने नरेश बैरागी की मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और नरेश बैरागी के पैर में गंभीर चोट आई।घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों घायल उपचाराधीन हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा के पास अक्सर गलत दिशा से वाहन चलाने और तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। |
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रेवली देवली टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार नरेश बैरागी (38 वर्ष) निवासी भादवा माता नीमच से अपने गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर विनोद (35 वर्ष) निवासी जीरन सवार थे, जो मनासा की ओर से नीमच की तरफ आ रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विनोद और उनके साथी ने शराब का सेवन किया हुआ था और वे गलत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ने नरेश बैरागी की मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और नरेश बैरागी के पैर में गंभीर चोट आई।घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों घायल उपचाराधीन हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा के पास अक्सर गलत दिशा से वाहन चलाने और तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।