नई विधा — नीमच न्यूज़

अठाना में गंभीरी नदी की पुलिया पर जलभराव से परेशानी, राहगीरों को हादसे का खतरा

स्थानीय · अठाना · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

अठाना में गंभीरी नदी की पुलिया पर जलभराव से परेशानी, राहगीरों को हादसे का खतरा

लंबे समय तक जमा रहता है पानी

पुलिया पर पानी जमा रहने से यहां लगातार फिसलन बनी रहती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के फिसलकर गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज भी आवागमन करते हैं।

गंभीरी नदी अठाना क्षेत्र से होकर गुजरती है और यहां नदी से जुड़े विकास कार्य पहले भी किए गए हैं।

पहले भी लीपापोती का आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूर्व में समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद निर्माण एजेंसी की ओर से केवल सीमेंट लगाकर सुधार की कोशिश की गई थी, लेकिन इससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

नागरिकों का यह भी कहना है कि निर्माण कार्य निविदा की शर्तों के अनुसार पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि निर्माण के समय जल निकासी की तकनीकी व्यवस्था पर उचित ध्यान दिया जाता तो वर्तमान समस्या से बचा जा सकता था।

स्थायी जल निकासी की मांग

बारिश के दौरान पुलिया पर पानी जमा होने और फिसलन की समस्या को देखते हुए नगरवासियों ने प्रशासन से स्थल का तकनीकी निरीक्षण कराने तथा पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

टैग: Athana, Neemuch, Gambhiri River, Water Logging, Road Safety, Local News, Madhya Pradesh

और पढ़ें: अठाना की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम