|
|
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या का बयान देने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका पवई के अपर सत्र न्यायालय ने निरस्त कर दी है। राजा पटेरिया ने दो दिन पहले ही जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर पुलिस ने केस डायरी पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। बता दें, बीते दिन शुक्रवार को पवई पुलिस ने केश डायरी पेश किए जाने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र श्रीवास्तव ने जमानत याचिका निरस्त कर दी। इस संबंध में पटेरिया के अधिवक्ता गोविंद सिंह ने बताया कि अब उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की जाएगी। पन्ना जिले के पवई में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री की हत्या के संबंध में एक बयान दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ आंदोलन हुआ था और पुतला भी जलाया गया था गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने राजा पटेरिया पर मामला दर्ज किया था और 13 दिसंबर को राजा पटेरिया को हटा में उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें पवई न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया, जहां उनकी जमानत निरस्त हो गई है। |
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या का बयान देने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका पवई के अपर सत्र न्यायालय ने निरस्त कर दी है। राजा पटेरिया ने दो दिन पहले ही जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर पुलिस ने केस डायरी पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। बता दें, बीते दिन शुक्रवार को पवई पुलिस ने केश डायरी पेश किए जाने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र श्रीवास्तव ने जमानत याचिका निरस्त कर दी। इस संबंध में पटेरिया के अधिवक्ता गोविंद सिंह ने बताया कि अब उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की जाएगी। पन्ना जिले के पवई में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री की हत्या के संबंध में एक बयान दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ आंदोलन हुआ था और पुतला भी जलाया गया था गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने राजा पटेरिया पर मामला दर्ज किया था और 13 दिसंबर को राजा पटेरिया को हटा में उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें पवई न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया, जहां उनकी जमानत निरस्त हो गई है।