|
|
नीमच मंडी में किसानों ने नीलामी रोकी: कम दाम मिलने पर किया चक्का जाम, प्रशासन के हस्तक्षेप से मिला उचित मूल्य नीमच। बुधवार को नीमच की पुरानी कृषि उपज मंडी में उस समय हंगामा मच गया जब किसानों ने मूंगफली के कम दाम मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर नीलामी प्रक्रिया रोक दी और चक्का जाम कर दिया। यह विवाद सुवासरा के किसान गुड्डू की मूंगफली की बोली को लेकर शुरू हुआ था। किसान का आरोप था कि नीलामी में उनकी मूंगफली ₹4,600 प्रति क्विंटल में बिकी थी, लेकिन मंडी की पर्ची में इसे घटाकर ₹4,200 प्रति क्विंटल दर्ज कर दिया गया। इससे नाराज किसानों ने मंडी प्रशासन और व्यापारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंडी निरीक्षक समीरदास मौके पर पहुंचे और किसानों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही नीलामी की दोबारा जांच कर किसान को वास्तविक बोली के अनुसार ₹4,600 प्रति क्विंटल का मूल्य दिलवाया। समीरदास ने बताया कि मूंगफली की अधिक आवक के कारण सुनवाई में गलती हो गई थी, जिससे पर्ची में गलत भाव दर्ज हो गया। किसान के संतुष्ट होने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ और मंडी में नीलामी का कार्य पुनः शुरू किया गया। |
नीमच मंडी में किसानों ने नीलामी रोकी: कम दाम मिलने पर किया चक्का जाम, प्रशासन के हस्तक्षेप से मिला उचित मूल्य नीमच। बुधवार को नीमच की पुरानी कृषि उपज मंडी में उस समय हंगामा मच गया जब किसानों ने मूंगफली के कम दाम मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर नीलामी प्रक्रिया रोक दी और चक्का जाम कर दिया। यह विवाद सुवासरा के किसान गुड्डू की मूंगफली की बोली को लेकर शुरू हुआ था। किसान का आरोप था कि नीलामी में उनकी मूंगफली ₹4,600 प्रति क्विंटल में बिकी थी, लेकिन मंडी की पर्ची में इसे घटाकर ₹4,200 प्रति क्विंटल दर्ज कर दिया गया। इससे नाराज किसानों ने मंडी प्रशासन और व्यापारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंडी निरीक्षक समीरदास मौके पर पहुंचे और किसानों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही नीलामी की दोबारा जांच कर किसान को वास्तविक बोली के अनुसार ₹4,600 प्रति क्विंटल का मूल्य दिलवाया। समीरदास ने बताया कि मूंगफली की अधिक आवक के कारण सुनवाई में गलती हो गई थी, जिससे पर्ची में गलत भाव दर्ज हो गया। किसान के संतुष्ट होने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ और मंडी में नीलामी का कार्य पुनः शुरू किया गया।