|
|
नीमच।श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद् और तेरापंथ महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में राज कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित परिसर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में दाताओं ने रक्तदान कर मानवता की भलाई के लिए योगदान दिया। शिविर में रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।चेतन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ संगठन के आह्वान पर पूरे देश में लगभग साढ़े सात हजार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उसी श्रृंखला में नीमच में यह शिविर आयोजित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। |
नीमच।श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद् और तेरापंथ महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में राज कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित परिसर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में दाताओं ने रक्तदान कर मानवता की भलाई के लिए योगदान दिया। शिविर में रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।चेतन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ संगठन के आह्वान पर पूरे देश में लगभग साढ़े सात हजार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उसी श्रृंखला में नीमच में यह शिविर आयोजित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।