|
|
पकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करबे के लिए किया। न्यूयॉर्क में आयोजित एक प्रेसवार्ता में भुट्टो ने भारत के पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओ में बिलावल भुट्टो के खिलाफ रोष है। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। वही दिल्ली पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पाक दूतावास की ओर मार्च करने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। हालांकि बेकाबू कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दी है। दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिलावल आतंकी देश के हताश विदेश मंत्री है। उन्हें पाकिस्तान का पप्पु कहा जाता है। सूर्या ने कहा, 'पाकिस्तान से अधिकांश देश किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते हैं। आज पूरा विश्व मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। बिलावल की माता बेनजीर भुट्टो की हत्या आतंकियों ने की थी। बावजूद इसके बिलावल आतंकियों के साथ खड़े हैं।' बता दें कि प्रदर्शनकारी तीन मूर्ति चौक से नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर पहले ही रोक दिया।
भाजपा नेताओं ने बिलावल भुट्टो के बयान पर जताई नाराजगी बिलावल भुट्टो द्वारा दी गई पीएम मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा के नाताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। बिलावल के बयान की आलोचना करते हुए विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'अगर किसी देश का विदेश मंत्री इस तरह का बयान दे रहा है तो यह उसे शोभा नहीं देता। यह वो देश है (पाकिस्तान) जो कई बार एफएटीएफ (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल हुआ था। वह जिस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हे।' लेखी ने आगे कहा कि जहां तक पीएम मोदी के नेतृत्व की बात है तो दुनिया ने उस नेतृत्व को मान्यता दी है। पीएम मोदी ने कोविड के दौरान न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान सहित अन्य देशों की मदद की है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'पाकिस्तान हाय हाय के नारे भी लगाए।' दरअसल, भुट्टो ने पीएम मोदी पर निजी हमले किए थे। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिलावल ने कहा कि भारत सरकार गांधी की विचारधारा में विश्वास करने के बजाय उनके कातिल के सिद्धांतो में विश्वास करती है। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है। |
पकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करबे के लिए किया। न्यूयॉर्क में आयोजित एक प्रेसवार्ता में भुट्टो ने भारत के पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओ में बिलावल भुट्टो के खिलाफ रोष है। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। वही दिल्ली पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पाक दूतावास की ओर मार्च करने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। हालांकि बेकाबू कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दी है। दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिलावल आतंकी देश के हताश विदेश मंत्री है। उन्हें पाकिस्तान का पप्पु कहा जाता है। सूर्या ने कहा, 'पाकिस्तान से अधिकांश देश किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते हैं। आज पूरा विश्व मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। बिलावल की माता बेनजीर भुट्टो की हत्या आतंकियों ने की थी। बावजूद इसके बिलावल आतंकियों के साथ खड़े हैं।' बता दें कि प्रदर्शनकारी तीन मूर्ति चौक से नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर पहले ही रोक दिया।
भाजपा नेताओं ने बिलावल भुट्टो के बयान पर जताई नाराजगी
बिलावल भुट्टो द्वारा दी गई पीएम मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा के नाताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। बिलावल के बयान की आलोचना करते हुए विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'अगर किसी देश का विदेश मंत्री इस तरह का बयान दे रहा है तो यह उसे शोभा नहीं देता। यह वो देश है (पाकिस्तान) जो कई बार एफएटीएफ (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल हुआ था। वह जिस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हे।' लेखी ने आगे कहा कि जहां तक पीएम मोदी के नेतृत्व की बात है तो दुनिया ने उस नेतृत्व को मान्यता दी है। पीएम मोदी ने कोविड के दौरान न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान सहित अन्य देशों की मदद की है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'पाकिस्तान हाय हाय के नारे भी लगाए।' दरअसल, भुट्टो ने पीएम मोदी पर निजी हमले किए थे। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिलावल ने कहा कि भारत सरकार गांधी की विचारधारा में विश्वास करने के बजाय उनके कातिल के सिद्धांतो में विश्वास करती है। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है।