|
|
मंदसौर। बड़ेसाथ ओसवाल जैन सोश्यल ग्रुप का प्रथम पदभार ग्रहण समारोह रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक वातावरण में सपंन्न हुआ। नगर के निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बड़ेसाथ ओसवाल जैन सोश्यल ग्रुप के प्रथम अध्यक्ष श्री अक्षय मारू ने सपत्नीक अध्यक्ष पद की शपथ ली और पदभार ग्रहण किया। |
मंदसौर। बड़ेसाथ ओसवाल जैन सोश्यल ग्रुप का प्रथम पदभार ग्रहण समारोह रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक वातावरण में सपंन्न हुआ। नगर के निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बड़ेसाथ ओसवाल जैन सोश्यल ग्रुप के प्रथम अध्यक्ष श्री अक्षय मारू ने सपत्नीक अध्यक्ष पद की शपथ ली और पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक मंदसौर श्री विपिन जैन उपस्थित थे वहीं विशेष अतिथि के रूप में सकल जैन समाज अध्यक्ष श्री जयकुमार बड़जात्या, सकल जैन समाज संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढा, बडे साथ ओसवाल परमार्थिक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अजीत संघवी, संवाहक सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम् श्री प्रदीप कीमती, अध्यक्ष बडेसाथ ओसवाल समाज श्री विनोद मेहता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ग्रुप की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। प्रारंभ में स्वागत भाषण ग्रुप के अध्यक्ष अक्षय मारू ने देते हुए घोषणा की कि हमारी यह संस्था अलग से अनूठी होगी। हम इसको विशिष्टताओं से सुशोभित करेंगे।
सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने बल दिया कि जीवन में सेवा का सूत्र अपनाना सर्वोत्कृष्ट है। पीड़ित मानवता की सहायता करने वाला अपने कर्तव्य का सही रूप में पालन करता है। बड़ेसाथ ओसवाल जैन सोश्यल ग्रुप ऐसे समुदाय को विकसित करने का प्रयास करे जो देश तथा समाज के प्रति समर्पण के साथ न्यौछावर हो सके। ऐसे ग्रुप जीवन की उज्ज्वलता की रक्षा करते हैं। सांसद श्री सुधीर गुप्ता बड़ेसाथ औसवाल जैन सोश्यल ग्रुप का शुभारंभ कर रहे थे। इस संस्था के प्रति उनने शुभकामनाएं प्रकट की तथा प्रसन्नता प्रसारी कि इसकी अस्सी दम्पत्तियों ने सक्रियता से सदस्यता ग्रहण कर ली है।
समारोह में विधायक श्री विपिन जैन ने ऐसी संस्थाओं के मानव हित में संचालित प्रकल्पों को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिया तथा कहा कि इसमें पारिवारिक भावना का विकास अद्वितीयता के दर्शन करवायेगा।
ग्रुप के संप्रेरक श्री सुरेंद्र लोढ़ा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में मानवीय मूल्यों का ह्यस हो रहा है। मानव स्वयं समस्याएं उत्पन्न करता है तथा संघर्ष करता है। बड़े साथ ओसवाल जैन सोशल ग्रुप जैसे समूह या समुदाय इस पतनावस्या का समाधान करने में सफल होगा।
मंच पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री विपिन जैन, सकल जैन समाज के अध्यक्ष श्री जयकुमार बड़जात्या, संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा, वीरपुत्र जयम् के संवाहक श्री प्रदीप कीमती, बड़ेसाथ ओसवाल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजित संघवी, बड़ेसाथ ओसवाल समाज के अध्यक्ष श्री विनोद मेहता, सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष श्री अक्षय मारू, महामंत्री श्री राजेश संघवी आदि मंचासीन थे।
अतिथियों का स्वागत श्री धीरज कांकरिया, श्री वैभव दुग्गड़, श्री कपिल नाहटा,श्री अनिल नाहर, श्री मनीष सेठी, श्री पारस जैन , श्री अंकित कीमती , श्री राकेश दुग्गड़ , श्री दिनेश रांका , श्री संजय मारू आदि ने भी किया।
समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर डॉ विजय शंकर मिश्र, समाजसेवी श्री गजराज जैन, श्री राजमल गर्ग, श्री नंदकिशोर अग्रवाल हक्कू सेठ, श्री मनीष सेठी, श्री अरविंद मेहता, श्री सुनील तलेरा को भी सम्मानित किया गया।
सभी दम्पति सदस्यों का मंच पर स्वागत किया गया तथा सदस्यता का आकर्षक प्रतीक चिन्ह देकर अगुवाई की गई। कार्यक्रम संचालन श्री दिव्या कांकरिया तथा श्री शालू दुग्गड़ ने किया । आभार श्री राजेश संघवी ने माना।
अक्षय मारू