|
|
महिला अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी बनाई भानपुरा। पोरवाल समाज भानपुरा के महिला मंडल द्वारा स्थानीय पोरवाल मांगलिक भवन में हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव होली मिलन समारोह मनाया गया। जहां फूलों और गुलाल की होली के साथ फाग गीत व धार्मिक भजनों पर महिला ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद महिला अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी एवं समिति बनाई गई। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हुई। इसमें रेखा राजेश काला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष सुषमा काला, रेखा रत्नावत सचिव, लक्की गुप्ता कोषाध्यक्ष, ललीता गुप्ता को सहसचिव बनाया गया। पोरवाल महिला बींदणी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष आशा सेठिया के नेतृत्व में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। समस्त नवनिर्वाचित महिला सदस्यों को पोरवाल बींदणी ग्रुप की किरण धनोतिया, इंदुबाला सेठिया, मंजू रत्नावत, ऋतु मांदलिया, सुषमा फरक्या सहित सभी महिलाओं ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। महिला मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मेरे कार्यकाल में महिला मंडल समिति समाज सेवा और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। इस प्रायोजित फागोत्सव कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण का रूप धरकर पहुंचे, जहा महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर इनके साथ रंग व गुलाल से होली खेली। |
महिला अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी बनाई
भानपुरा। पोरवाल समाज भानपुरा के महिला मंडल द्वारा स्थानीय पोरवाल मांगलिक भवन में हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव होली मिलन समारोह मनाया गया। जहां फूलों और गुलाल की होली के साथ फाग गीत व धार्मिक भजनों पर महिला ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद महिला अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी एवं समिति बनाई गई। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हुई। इसमें रेखा राजेश काला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष सुषमा काला, रेखा रत्नावत सचिव, लक्की गुप्ता कोषाध्यक्ष, ललीता गुप्ता को सहसचिव बनाया गया। पोरवाल महिला बींदणी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष आशा सेठिया के नेतृत्व में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। समस्त नवनिर्वाचित महिला सदस्यों को पोरवाल बींदणी ग्रुप की किरण धनोतिया, इंदुबाला सेठिया, मंजू रत्नावत, ऋतु मांदलिया, सुषमा फरक्या सहित सभी महिलाओं ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। महिला मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मेरे कार्यकाल में महिला मंडल समिति समाज सेवा और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। इस प्रायोजित फागोत्सव कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण का रूप धरकर पहुंचे, जहा महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर इनके साथ रंग व गुलाल से होली खेली।