नई विधा — नीमच न्यूज़

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, MP के 26 जिलों में ₹3,000 के पार पहुंची कीमत; भोपाल में ₹2,815

स्थानीय · भोपाल · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, MP के 26 जिलों में ₹3,000 के पार पहुंची कीमत; भोपाल में ₹2,815

नई दरों के अनुसार भोपाल में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,815 में मिलेगा। इंदौर में इसकी कीमत ₹2,919, जबलपुर में ₹3,030, ग्वालियर में ₹3,037 और उज्जैन में ₹2,980 हो गई है।

रीवा में सबसे ज्यादा कीमत

मध्यप्रदेश में रीवा में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा बताई गई है। यहां नया रेट ₹3,066 पहुंच गया है। सिंगरौली में ₹3,064, सतना और नरसिंहपुर में ₹3,063.50, कटनी में ₹3,062.50 और पन्ना में ₹3,061 की कीमत हो गई है।

प्रदेश के 26 जिलों में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,000 या उससे अधिक हो गई है। शाजापुर और सीहोर में इसकी कीमत ₹2,822 बताई गई है।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के बावजूद घरेलू 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। भोपाल में घरेलू सिलेंडर ₹947.50, इंदौर में ₹970, जबलपुर में ₹948.50, ग्वालियर में ₹1,025.50 और उज्जैन में ₹1,001.50 में मिल रहा है।

कैटरिंग कारोबार पर बढ़ सकता है लागत का असर

LPG एक्सपर्ट आरके गुप्ता के अनुसार, गैस संकट से पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब ₹1,800 थी, जो एक समय बढ़कर करीब ₹3,300 तक पहुंच गई थी। बाद में कीमतों में कमी आई, लेकिन अब फिर बढ़ोतरी का दौर देखने को मिल रहा है।

त्योहारों के बाद शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से कैटरिंग कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर भोजन तैयार करने और कैटरिंग के कुल बजट पर पड़ने की संभावना है।

टैग: LPG, Commercial LPG, Madhya Pradesh, भोपाल, कमर्शियलLPG, गैससिलेंडर, महंगाई, MP News, Business News, LPG Price

और पढ़ें: भोपाल की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम