नई विधा — नीमच न्यूज़

जनविश्वास अभियान सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को फील्ड में जाना ही होगा: CM मोहन यादव

विकास · भोपाल · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

जनविश्वास अभियान सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को फील्ड में जाना ही होगा: CM मोहन यादव

लंबित शिकायतों का जल्द करें निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों, कमिश्नरों, एसपी और आईजी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जनसमस्याओं के प्रकरण लंबित हैं, वहां कलेक्टर विशेष प्रयास करें और लंबित मामलों की संख्या न्यूनतम स्तर पर लाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान के दौरान फील्ड में सक्रिय रहने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सख्ती

बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर सबसे अधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। इनमें राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग शामिल हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल विभागीय स्थिति में सुधार करने और शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने भी जताई नाराजगी

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि कुछ कलेक्टर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पूरी गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं, जो आपत्तिजनक है। उन्होंने अधिकारियों से अपने प्रदर्शन में तत्काल सुधार लाने, फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

सरकार का जोर अभियान के माध्यम से प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने और आम नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर है।

टैग: Mohan Yadav, Jan Vishwas Abhiyan, Madhya Pradesh News, CM Helpline, Bhopal News, Government Update, Public Grievance

और पढ़ें: भोपाल की सभी खबरें · नीमच विकास समाचार — सड़क, योजना और निर्माण · नीमच न्यूज़ होम