डिकैन में हर्षोल्लास से मना डोल ग्यारस पर्व, 17 बेवाणों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

📍 डिकैन, नीमच
सुबह से शुरू हुई बेवाणों की तैयारी
डोल ग्यारस के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भगवान के बेवाणों को सजाने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे के बाद भगवान के बेवाणों को श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर श्रीराम-जानकी मंदिर पहुंचे, जहां सभी बेवाण कतारबद्ध किए गए।
17 बेवाणों के साथ निकली शोभायात्रा
इसके बाद करीब 17 भगवान के बेवाणों का काफिला भव्य शोभायात्रा के रूप में रवाना हुआ। शोभायात्रा गणपति चौक से शुरू होकर सदर बाजार, हनुमान चौक, चारभुजा मंदिर और रघुनाथपुर होते हुए सरवन नदी किनारे स्थित गगरानी घाट पहुंची।
ढोल-डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
शोभायात्रा में ढोल-ढमाकों और डीजे की धुन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एक डीजे पर महिलाएं भजनों पर नृत्य करती नजर आईं, जबकि युवाओं की टीम भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल रही। रंग-गुलाल के बीच पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल बना रहा।
महिलाओं और युवाओं की रही भागीदारी
शोभायात्रा में नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिला-पुरुष और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान के बेवाणों के साथ चलते हुए धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
गगरानी घाट पर हुई सामूहिक महाआरती
शोभायात्रा के गगरानी घाट पहुंचने के बाद सामूहिक महाआरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
आयोजन में केशव पालीवाल, शरद गगरानी, चंद्रप्रकाश पालीवाल, देवी लाल मूछारा, उमेंद्र जोशी, शिवलाल भीमावत, श्रीलाल राठौर, लाल प्रसाद तिवारी, कन्हैयालाल मालवीय, सुरेश पाटीदार, सरवन पाटीदार, बद्रीलाल मेघवाल, तुलसीराम धाकड़, छगनलाल परिहार, शरद मंडोवरा, श्यामलाल सोनी, बगदीराम मंडावत, महेश पटेलिया, शुभम मंडोवरा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।