कराते चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 50 से अधिक खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कराते की काता एवं कुमिते विधाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
जिला कराते एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी एवं मध्यप्रदेश वुमन्स कराते एसोसिएशन की चेयरमैन मीरा थापा ने बताया कि आयोजन मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शर्मा एवं जिला अध्यक्ष अशोक अरोरा गंगानगर के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. लाड धाकड़, कवयित्री प्रेरणा ठाकरे, हिमांगिनी त्रिवेदी एवं अर्पिता मित्तल ने किया।
अर्पिता मित्तल ने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी ऑफिशियल प्रशिक्षकों को अपनी ओर से किट बैग भेंट किए।
आत्मरक्षा के लिए कराते प्रशिक्षण जरूरी
डॉ. लाड धाकड़ ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है। वहीं प्रेरणा ठाकरे ने कराते को आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के साथ करियर के लिए भी बेहतर माध्यम बताया।
विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए
समापन अवसर पर योगेंद्र धाकड़, बाबूराम क्षेत्री, मीनाक्षी सिसोदिया, गोविंद सिंह, राज बहादुर प्रधान, मानस बारिया, सृजना अंकित थापा एवं प्रकाश परदेशी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन रितिका राणा एवं परिधि परदेशी ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला।