खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के रावण रूंडी रोड स्थित एक खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कीम नंबर 9 निवासी विकास पिता राजेंद्र शर्मा (50) खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पास ही मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने विकास शर्मा को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।