कपासन में पुलिस की ढाई घंटे तक कार्रवाई, इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन उपखंड मुख्यालय पर बुधवार शाम पुलिस ने एक मकान पर करीब ढाई घंटे तक कार्रवाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में मकान का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। बाद में पुलिस अंदर गई और कार्रवाई के दौरान दरवाजा बंद रखा गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस करीब एक घंटे से अधिक समय तक मकान के अंदर रही और उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कहकर मौके से रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान पत्रकारों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों ने कथित रूप से जुए (तीन पत्ती) से जुड़े मामले की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विस्तृत जानकारी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।