नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में बाबा शहाबुद्दीन दरगाह पर पहली बार पेश किया नूरानी कलश, दो दिवसीय उर्स संपन्न

धर्म-संस्कृति · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

नीमच में बाबा शहाबुद्दीन दरगाह पर पहली बार पेश किया नूरानी कलश, दो दिवसीय उर्स संपन्न

स्थान: नीमच, मध्य प्रदेश।

मालवा के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा शहाबुद्दीन (रह.) की सालाना ग्यारहवीं शरीफ इस्लामी महीने की 27 तारीख को अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दरगाह शरीफ के गुंबद पर पहली बार सुनहरी ताजपोशी के साथ ‘नूरानी कलश’ पेश किया गया। इसे लेकर अकीदतमंदों में खास उत्साह रहा।

कुरानखानी से हुई आयोजन की शुरुआत

मो. जाहिद कादरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानखानी से हुई। इसके बाद लकड़ी मंडी से पारंपरिक चादर शरीफ और अकीदतमंदों की ओर से नूरानी ताज-कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा दरगाह शरीफ पहुंची, जहां फूल पेश कर देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।

दरगाह के गुंबद पर हुई सुनहरी ताजपोशी

दो दिवसीय आयोजन के दौरान मंदसौर के प्रसिद्ध सूफी संत व वकीलउद्दीन मियांजी सरकार की सरपरस्ती में दरगाह शरीफ के गुंबद पर पहली बार सुनहरी ताजपोशी करते हुए नूरानी कलश पेश किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

विशाल लंगर में शामिल हुए जायरीन

उर्स के अवसर पर विशेष लंगर का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में जायरीन ने शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया।

कौमी एकता और भाईचारे का संदेश

आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने बाबा के दरबार में सिर झुकाकर नीमच सहित पूरे देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी। कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: नीमचसमाचार, बाबाशहाबुद्दीन, उर्स, नूरानीकलश, दरगाहशरीफ, कौमीएकता, सामाजिकसद्भाव

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच धर्म-संस्कृति समाचार — त्योहार और आयोजन · नीमच न्यूज़ होम