|
|
नीमच,निप्र। मंडी व्यापारी संघ, नीमच द्वारा आगामी दिनों में अवकाश के चलते मंडी की नीलामी में बोली नहीं लगाने का निर्णय लिया है। इस कारण मंडी में एक दिन रविवार के अलावा तीन दिवस का और अवकाश रहेगा। |
नीमच,निप्र। मंडी व्यापारी संघ, नीमच द्वारा आगामी दिनों में अवकाश के चलते मंडी की नीलामी में बोली नहीं लगाने का निर्णय लिया है। इस कारण मंडी में एक दिन रविवार के अलावा तीन दिवस का और अवकाश रहेगा।
बताया जाता है कि गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को हरियाली अमावस्या, 26 जुलाई को चतुर्थ शनिवार, 27 जुलाई, रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार 28 जुलाई को सावन सोमवार होने के चलते मंडी में नीलामी का कार्य नहीं किया जाएगा। व्यापारी संघ नीमच ने किसानों से भी अपील की है कि वे अवकाश के दिनों में मंडी में माल लेकर ना पहुंचे।