|
|
नीमच, निप्र। कृषि उपज मंडी नीमच में 3 और 4 अगस्त को दो दिवसीय अवकाश रहेगा। अब किसान मंगलवार 5 अगस्त को ही मंडी में उपज लेकर आ सकेंगे। कृषि उपज मंडी प्रशासन नीमच के अनुसार 3 अगस्त को रविवार के कारण और 4 अगस्त को श्रावण मास के अंतिम सोमवार के कारण मंडी बंद रहेगी। मंडी सचिव ने किसानों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि इन दोनों दिनों में कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में न लाएं। मंडी प्रशासन ने बताया कि 5 अगस्त से मंडी फिर से नियमित रूप से चालू हो जाएगी। किसान और व्यापारी 5 अगस्त से अपनी उपज लेकर मंडी आ सकते हैं। |
नीमच, निप्र। कृषि उपज मंडी नीमच में 3 और 4 अगस्त को दो दिवसीय अवकाश रहेगा। अब किसान मंगलवार 5 अगस्त को ही मंडी में उपज लेकर आ सकेंगे। कृषि उपज मंडी प्रशासन नीमच के अनुसार 3 अगस्त को रविवार के कारण और 4 अगस्त को श्रावण मास के अंतिम सोमवार के कारण मंडी बंद रहेगी। मंडी सचिव ने किसानों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि इन दोनों दिनों में कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में न लाएं। मंडी प्रशासन ने बताया कि 5 अगस्त से मंडी फिर से नियमित रूप से चालू हो जाएगी। किसान और व्यापारी 5 अगस्त से अपनी उपज लेकर मंडी आ सकते हैं।