|
|
मिडिल ईस्ट में जिसका डर था वही हुआ है. दुनिया में अब एक और जंग की शुरुआत हो गई है. इजरायल और ईरान के बीच तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है. इजरायल और ईरान अब आपस में भिड़ चुके हैं. इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है. इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर आज यानी शुक्रवार की सुबह हमला किया. इसके बाद ईरान में खलबली मच गई. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य ठिकानों को टारगेट कर तेहरान में कई हमले किए. इसके बाद तेहरान में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया. ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है. माना जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ, आईआरजीसी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को मार गिराया है। इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ को भी मार गिराया इजरायल के अटैक में ईरान को एक और बड़ी चोट लगी है. इजरायल ने खामनेई के सबसे खास को मार गिराया है. जी हां, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी इजरायली हमले में मारे गए हैं. इससे पहले इजरायल के हमले में आईआरजीसी के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हो गई. साथ ही कई न्यूक्लियर साइंटिस्ट भी मारे गए.
June 13, 2025 नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर हमले 'बहुत सफल' रहे इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज: ईरान पर अटैक करके इजरायल खुश है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायली हमलों को बहुत सफल बताया. उन्होंने ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान का प्रारंभिक चरण बताया. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया और ईश्वर की मदद से हम और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे.’ उन्होंने पहले संकेत दिया था कि ईरान के खिलाफ इजरायल का हमला कई दिनों तक जारी रहेगा.इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी, खामनेई की धमकी इजरायल-ईरान युद्ध की आग अब धधकने लगी है. इजरायल को ईरान ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है. ईरान के सुप्रीम लीडर यानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश पर हमले के लिए इजराइल को ‘कड़ी सज़ा’ दी जाएगी. ईरान की सरकारी सामाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने खामनेई के बयान को जारी किया. इसने पुष्टि की कि हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं. खामनेई ने कहा कि उनके देश में हुए इस अपराध में ‘‘इजराइल के शैतानी और रक्त-रंजित हाथ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इजराइल ने आवासीय इलाकों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को उजागर किया है. ईरान का नतांज न्यूक्लियर साइट तबाह I इजरायल-ईरान युद्ध में बड़ी खबर आ रही है. ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने ने कहा कि नतांज न्यूक्लियर रिएक्टर नष्ट कर दिया गया है. इजरायल के लिए यह बड़ी जीत है, क्योंकि नतांज न्यूक्लियर साइट एक तरह से परमाणु कार्यक्रम के लिहाज से ईरान का दिल था. ऐसे में नतांज न्यूक्लियर साइट तबाह होने से ईरान को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि इजरायल ने आज सुबह ही ईरान पर हमला किया. इजरायल ने कहां-कहां ईरान को झटका दिया? इजरायली सैन्य अधिकारी और इजरायली सैन्य सूत्र के अनुसार, ईरान के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया गया है. इसमें उसके परमाणु कार्यक्रम और लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं को निशाना बनाया गया. सैन्य सूत्र ने CNN को बताया कि यह एक दिन का हमला नहीं है.इजरायली हमले में वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया. इजरायल के हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई. ईरानी सरकारी मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में अपार्टमेंट की इमारतों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट्स से धुएं का बड़ा गुबार निकल रहा है. इमारतों के बाहर सड़क पर बड़ी भीड़ देखी जा सकती है. इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से 16 फ्लाइट डायवर्ट Iran Israel war News: इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है. ईरान-इजरायल जंग के वजह से भारत में 16 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. जंग को देखते हुए ईरान, सीरिया और तेहरान ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. एयर स्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट डायवर्ट हुए हैं. मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट भी वापस हो गई है. नतांज न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक कन्फर्म इजरायल-ईरान युद्ध न्यूज LIVE: अब तो ईरान ने भी कन्फर्म कर दिया है कि नतांज न्यूक्लियर साइट पर इजरायल ने हमला किया है. अब ईरान में न्यूक्लियर साइट पर लीकेज की निगरानी की जा रीह है. IAEA ईरान में उभर रही गंभीर चिंताजनक स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है. आईएईए के चीफ ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि नताजं न्यूक्लियर फैसिलिटी टारगेट्स में से एक थी. एजेंसी विकिरण के स्तर का आकलन करने के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और जमीन पर हमारे निरीक्षकों के साथ संपर्क में है. : कौन थे हुसैन सलामी? इजरायल-ईरान युद्ध न्यूज: इजरायल ने ईरान को तगड़ी चोट दी है. इजरायली हमले में हुसैन सलामी की हत्या हो गई है. हुसैन सलामी एक ईरानी थे, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ थे. इजरायल के लिए तो वो नंबर वन दुश्मन थे. उनका जन्म गोलपायगन में हुआ था. वह ईरान-इराक युद्ध के दौरान IRGC में शामिल हुए थे. चब वह कॉलेज के छात्र थे. हुसैन सलामी अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब को निशाना बनाते हुए अपने उग्र और आक्रामक भाषणों के लिए IRGC के कमांडरों में से एक है इजरायल के हमले में ईरान के कौन-कौन खल्लास? इजरायल ने ईरान में आज बड़ा हमला किया है. इजरायल के हमले में ईरान को बड़ी चोट मिली है. इजरायली हवाई हमलों में ईरान के टॉप चीफ और वैज्ञानिक मारे गए हैं. दखिए ईरान के कौन-कौन मारे गए हैं.
1. सरदार सलामी (आईआरजीसी के प्रमुख) 2. सरदार रशीद (खतम अल अंबिया के प्रमुख) 3. डॉ. फेरेदून अब्बासी (परमाणु वैज्ञानिक) 4. डॉ. तेहरांची (परमाणु वैज्ञानिक)इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत ने भी अपनी ओर से ऐहतियाती कदम उठाए हैं. ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें ईरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया गया है. एडवाइजरी में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अपडेट पर बारीकी से नजर रखने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की भी सलाह दी गई हैईरानी मीडिया मुताबिक, इजरायल के हमले ने मध्य ईरान में एक प्रमुख यूरेनियम संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया. इजरायल ने इस यूरेनियम फैसिलीट पर कई बार अटैक किया रिपोर्ट में कहा गया है कि नतांज न्यूक्लियर साइट पर भी इजरायल ने कई बार हमला किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में इलाके से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है. इजरायल-ईरान युद्ध के बाद अमेरिका में हलचल इजरायल-ईरान वॉर के बीच अमेरिका में भी हलचल बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में आज रात एक आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है. व्हाइट हाउस के अधिकारियों और सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहले से नियोजित थी, न कि आखिरी मिनट का फैसला. बैठक का फोकस अमेरिकी प्रतिक्रिया और ईरान में हो रहे रियल-टाइम घटनाक्रमों पर होगा. ऑनलाइन संचार से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के बाद शीर्ष अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि ईरान के साथ परमाणु समझौता न होने पर हमले हो सकते हैं. इजरायली हमले में ईरान के कई मिलिट्री-न्यूक्लियर साइट्स तबाह इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज़ लाइव: इजरायल ने ईरान पर आज बहुत बड़ा अटैक किया है. दावा किया जा रहा है कि इजरायली हमले में दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह हो गए हैं. इतना ही नहीं, इजरायली हमले में कई परमाणु वैज्ञानिकों के भी मारे जाने की खबर है. सूत्रों का दावा है कि ईरान के आर्मी चीफ भी इजरायली हमले में मारे गए हैं. इजरायल सुबह से ही लगातार हमले कर रहा है. इजरायल ने परमाणु ठिकानों इजरायल ने आखिर ईरान पर हमला क्यों किया है? इसका जवाब खुद इजरायल ने दिया है. इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है ताकि तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जा सके. ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, तेहरान में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और देश की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह अलर्ट पर है. इजरायल ने ईरान पर किया दूसरा अटैक इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज़ लाइव: इजरायल की ईरान में बमबारी जारी है. इजरायल ने ईरान पर दूसरा हवाई हमला किया है. तेहरान समेत पूरे ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. ईरान में जगह-जगह धमाकों की गूंज सुनी गई है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को अपना टारगेट बनाया है. ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर दर्जनों इजरायली विमानों के हमले से तेहरान में विस्फोट की खबर आई. इजरायल-ईरान युद्ध लेटेस्ट अपडेट: भारत में इजरायली दूतावास ने बताया है कि आखिर इजरायल ने ईरान पर क्यों हमला किया है. इजरायली दूतावास के मुताबिक, इजरायल ने ईरानी परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है. यह अस्तित्व से जुड़ा खतरा है. हाल के वर्षों में कट्टरपंथी ईरानी शासन ने इजरायल के विनाश को केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक अनिवार्य आदेश के रूप में अपनाया है. इस शासन के नेताओं ने बार-बार, सार्वजनिक रूप से और स्पष्ट रूप से इजरायल के विनाश की मांग की है. इजरायल ने कहा कि ईरान विश्व का सबसे बड़ा स्टेट स्पॉन्सर्ड आतंकवाद समर्थक देश है. इजरायल के ऑपरेशन का क्या नाम Iइजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. इसके बाद तेहरान और अन्य शहरों में जोरदार धमाके सुनाई दिए. इजरायली सेना ने इसे ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया है. इसकका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना था. ईरानी मीडिया के अनुसार, इजरायली हमलों में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी सहित कई सीनियर अधिकारी मारे गए हैं. हालांकि, पुष्टि का इंतजार है. इजरायल ने इसे आत्मरक्षा में ‘प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक’ बताया. जवाब में ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले की धमकी दी है. इजरायल ईरान युद्ध लाइव: ट्रंप की चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध इजरायल ने ईरान पर पहले चरण का अटैक किया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अभी यह ट्रेलर है. आगे और हमले होते रहेंगे. तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी विस्फोट की सूचना है. हमले के बाद ईरान में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. इजरायली डिफेंस मिनिस्टर इस्राइल काट्ज ने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किसी भी वक्त हो सकते हैं. यह सब तब हो रहा है जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मीडिया बातचीत में कहा था कि ‘मध्य पूर्व में भीषण संघर्ष बहुत जल्द हो सकता है इजरायल ईरान वॉर लाइव: इजरायल ने सुबह-सुबह ईरान पर हमला किया नमस्कार, आज का लाइव ब्लॉग इजरायल-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट टेंशन पर फोकस है. पूरी दुनिया आज जब सो रही थी, तब मिडिल ईस्ट धुआं-धुआं हो रहा था. जी हां, इजरायल ने ईरान पर अटैक कर दिया है. मिडिल ईस्ट में अब एक और जंग की शुरुआत हो चुकी है. इजरायली हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की गूंज से पूरी दुनिया हिल गई. इजरायल ने कन्फर्म किया है कि उसने ईरान पर ‘प्रि-एम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी खतरा देखते हुए पहले हमला किया है. ईरान के नतांज और फोर्दो परमाणु संयंत्रों में अटैक की खबरें हैं. माना जा रहा है कि इजरायली अटैक में ईरान के आर्मी चीफ और कई टॉप वैज्ञानिक हताहत हो गए हैं. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।इजरायल ने ईरान में मचा दी तबाही, आर्मी चीफ बघेरी और IRCG प्रमुख सलामी की हत्या |
मिडिल ईस्ट में जिसका डर था वही हुआ है. दुनिया में अब एक और जंग की शुरुआत हो गई है. इजरायल और ईरान के बीच तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है. इजरायल और ईरान अब आपस में भिड़ चुके हैं. इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है. इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर आज यानी शुक्रवार की सुबह हमला किया. इसके बाद ईरान में खलबली मच गई. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य ठिकानों को टारगेट कर तेहरान में कई हमले किए. इसके बाद तेहरान में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया. ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है. माना जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ, आईआरजीसी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को मार गिराया है।
इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ को भी मार गिराया इजरायल के अटैक में ईरान को एक और बड़ी चोट लगी है. इजरायल ने खामनेई के सबसे खास को मार गिराया है. जी हां, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी इजरायली हमले में मारे गए हैं. इससे पहले इजरायल के हमले में आईआरजीसी के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हो गई. साथ ही कई न्यूक्लियर साइंटिस्ट भी मारे गए.
June 13, 2025
नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर हमले 'बहुत सफल' रहे
इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज: ईरान पर अटैक करके इजरायल खुश है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायली हमलों को बहुत सफल बताया. उन्होंने ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान का प्रारंभिक चरण बताया. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया और ईश्वर की मदद से हम और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे.’ उन्होंने पहले संकेत दिया था कि ईरान के खिलाफ इजरायल का हमला कई दिनों तक जारी रहेगा.इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी, खामनेई की धमकी
इजरायल-ईरान युद्ध की आग अब धधकने लगी है. इजरायल को ईरान ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है. ईरान के सुप्रीम लीडर यानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश पर हमले के लिए इजराइल को ‘कड़ी सज़ा’ दी जाएगी. ईरान की सरकारी सामाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने खामनेई के बयान को जारी किया. इसने पुष्टि की कि हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं. खामनेई ने कहा कि उनके देश में हुए इस अपराध में ‘‘इजराइल के शैतानी और रक्त-रंजित हाथ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इजराइल ने आवासीय इलाकों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को उजागर किया है.
ईरान का नतांज न्यूक्लियर साइट तबाह
I इजरायल-ईरान युद्ध में बड़ी खबर आ रही है. ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने ने कहा कि नतांज न्यूक्लियर रिएक्टर नष्ट कर दिया गया है. इजरायल के लिए यह बड़ी जीत है, क्योंकि नतांज न्यूक्लियर साइट एक तरह से परमाणु कार्यक्रम के लिहाज से ईरान का दिल था. ऐसे में नतांज न्यूक्लियर साइट तबाह होने से ईरान को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि इजरायल ने आज सुबह ही ईरान पर हमला किया.
इजरायल ने कहां-कहां ईरान को झटका दिया?
इजरायली सैन्य अधिकारी और इजरायली सैन्य सूत्र के अनुसार, ईरान के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया गया है. इसमें उसके परमाणु कार्यक्रम और लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं को निशाना बनाया गया. सैन्य सूत्र ने CNN को बताया कि यह एक दिन का हमला नहीं है.इजरायली हमले में वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया. इजरायल के हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई. ईरानी सरकारी मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में अपार्टमेंट की इमारतों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट्स से धुएं का बड़ा गुबार निकल रहा है. इमारतों के बाहर सड़क पर बड़ी भीड़ देखी जा सकती है.
इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से 16 फ्लाइट डायवर्ट
Iran Israel war News: इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है. ईरान-इजरायल जंग के वजह से भारत में 16 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. जंग को देखते हुए ईरान, सीरिया और तेहरान ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. एयर स्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट डायवर्ट हुए हैं. मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट भी वापस हो गई है.
नतांज न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक कन्फर्म
इजरायल-ईरान युद्ध न्यूज LIVE: अब तो ईरान ने भी कन्फर्म कर दिया है कि नतांज न्यूक्लियर साइट पर इजरायल ने हमला किया है. अब ईरान में न्यूक्लियर साइट पर लीकेज की निगरानी की जा रीह है. IAEA ईरान में उभर रही गंभीर चिंताजनक स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है. आईएईए के चीफ ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि नताजं न्यूक्लियर फैसिलिटी टारगेट्स में से एक थी. एजेंसी विकिरण के स्तर का आकलन करने के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और जमीन पर हमारे निरीक्षकों के साथ संपर्क में है.
: कौन थे हुसैन सलामी?
इजरायल-ईरान युद्ध न्यूज: इजरायल ने ईरान को तगड़ी चोट दी है. इजरायली हमले में हुसैन सलामी की हत्या हो गई है. हुसैन सलामी एक ईरानी थे, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ थे. इजरायल के लिए तो वो नंबर वन दुश्मन थे. उनका जन्म गोलपायगन में हुआ था. वह ईरान-इराक युद्ध के दौरान IRGC में शामिल हुए थे. चब वह कॉलेज के छात्र थे. हुसैन सलामी अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब को निशाना बनाते हुए अपने उग्र और आक्रामक भाषणों के लिए IRGC के कमांडरों में से एक है
इजरायल के हमले में ईरान के कौन-कौन खल्लास?
इजरायल ने ईरान में आज बड़ा हमला किया है. इजरायल के हमले में ईरान को बड़ी चोट मिली है. इजरायली हवाई हमलों में ईरान के टॉप चीफ और वैज्ञानिक मारे गए हैं. दखिए ईरान के कौन-कौन मारे गए हैं.
1. सरदार सलामी (आईआरजीसी के प्रमुख)
2. सरदार रशीद (खतम अल अंबिया के प्रमुख)
3. डॉ. फेरेदून अब्बासी (परमाणु वैज्ञानिक)
4. डॉ. तेहरांची (परमाणु वैज्ञानिक)इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत ने भी अपनी ओर से ऐहतियाती कदम उठाए हैं. ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें ईरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया गया है. एडवाइजरी में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अपडेट पर बारीकी से नजर रखने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की भी सलाह दी गई हैईरानी मीडिया मुताबिक, इजरायल के हमले ने मध्य ईरान में एक प्रमुख यूरेनियम संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया. इजरायल ने इस यूरेनियम फैसिलीट पर कई बार अटैक किया रिपोर्ट में कहा गया है कि नतांज न्यूक्लियर साइट पर भी इजरायल ने कई बार हमला किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में इलाके से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है.
इजरायल-ईरान युद्ध के बाद अमेरिका में हलचल
इजरायल-ईरान वॉर के बीच अमेरिका में भी हलचल बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में आज रात एक आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है. व्हाइट हाउस के अधिकारियों और सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहले से नियोजित थी, न कि आखिरी मिनट का फैसला. बैठक का फोकस अमेरिकी प्रतिक्रिया और ईरान में हो रहे रियल-टाइम घटनाक्रमों पर होगा. ऑनलाइन संचार से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के बाद शीर्ष अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि ईरान के साथ परमाणु समझौता न होने पर हमले हो सकते हैं.
इजरायली हमले में ईरान के कई मिलिट्री-न्यूक्लियर साइट्स तबाह
इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज़ लाइव: इजरायल ने ईरान पर आज बहुत बड़ा अटैक किया है. दावा किया जा रहा है कि इजरायली हमले में दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह हो गए हैं. इतना ही नहीं, इजरायली हमले में कई परमाणु वैज्ञानिकों के भी मारे जाने की खबर है. सूत्रों का दावा है कि ईरान के आर्मी चीफ भी इजरायली हमले में मारे गए हैं. इजरायल सुबह से ही लगातार हमले कर रहा है.
इजरायल ने परमाणु ठिकानों
इजरायल ने आखिर ईरान पर हमला क्यों किया है? इसका जवाब खुद इजरायल ने दिया है. इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है ताकि तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जा सके. ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, तेहरान में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और देश की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह अलर्ट पर है.
इजरायल ने ईरान पर किया दूसरा अटैक
इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज़ लाइव: इजरायल की ईरान में बमबारी जारी है. इजरायल ने ईरान पर दूसरा हवाई हमला किया है. तेहरान समेत पूरे ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. ईरान में जगह-जगह धमाकों की गूंज सुनी गई है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को अपना टारगेट बनाया है. ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर दर्जनों इजरायली विमानों के हमले से तेहरान में विस्फोट की खबर आई.
इजरायल-ईरान युद्ध लेटेस्ट अपडेट: भारत में इजरायली दूतावास ने बताया है कि आखिर इजरायल ने ईरान पर क्यों हमला किया है. इजरायली दूतावास के मुताबिक, इजरायल ने ईरानी परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है. यह अस्तित्व से जुड़ा खतरा है. हाल के वर्षों में कट्टरपंथी ईरानी शासन ने इजरायल के विनाश को केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक अनिवार्य आदेश के रूप में अपनाया है. इस शासन के नेताओं ने बार-बार, सार्वजनिक रूप से और स्पष्ट रूप से इजरायल के विनाश की मांग की है. इजरायल ने कहा कि ईरान विश्व का सबसे बड़ा स्टेट स्पॉन्सर्ड आतंकवाद समर्थक देश है.
इजरायल के ऑपरेशन का क्या नाम
Iइजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. इसके बाद तेहरान और अन्य शहरों में जोरदार धमाके सुनाई दिए. इजरायली सेना ने इसे ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया है. इसकका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना था. ईरानी मीडिया के अनुसार, इजरायली हमलों में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी सहित कई सीनियर अधिकारी मारे गए हैं. हालांकि, पुष्टि का इंतजार है. इजरायल ने इसे आत्मरक्षा में ‘प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक’ बताया. जवाब में ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले की धमकी दी है.
इजरायल ईरान युद्ध लाइव: ट्रंप की चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध
इजरायल ने ईरान पर पहले चरण का अटैक किया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अभी यह ट्रेलर है. आगे और हमले होते रहेंगे. तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी विस्फोट की सूचना है. हमले के बाद ईरान में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. इजरायली डिफेंस मिनिस्टर इस्राइल काट्ज ने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किसी भी वक्त हो सकते हैं. यह सब तब हो रहा है जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मीडिया बातचीत में कहा था कि ‘मध्य पूर्व में भीषण संघर्ष बहुत जल्द हो सकता है
इजरायल ईरान वॉर लाइव: इजरायल ने सुबह-सुबह ईरान पर हमला किया
नमस्कार, आज का लाइव ब्लॉग इजरायल-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट टेंशन पर फोकस है. पूरी दुनिया आज जब सो रही थी, तब मिडिल ईस्ट धुआं-धुआं हो रहा था. जी हां, इजरायल ने ईरान पर अटैक कर दिया है. मिडिल ईस्ट में अब एक और जंग की शुरुआत हो चुकी है. इजरायली हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की गूंज से पूरी दुनिया हिल गई. इजरायल ने कन्फर्म किया है कि उसने ईरान पर ‘प्रि-एम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी खतरा देखते हुए पहले हमला किया है. ईरान के नतांज और फोर्दो परमाणु संयंत्रों में अटैक की खबरें हैं. माना जा रहा है कि इजरायली अटैक में ईरान के आर्मी चीफ और कई टॉप वैज्ञानिक हताहत हो गए हैं. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।इजरायल ने ईरान में मचा दी तबाही, आर्मी चीफ बघेरी और IRCG प्रमुख सलामी की हत्या