|
नीमच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भादवामाता जवासा रोड पर सोंधिया धर्मशाला के सामने से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सीरसा जिले के एलनाबाद थाना क्षेत्र के मिठनपुरा निवासी रवि वाल्मिकी और सुमन उर्फ पूनम वाल्मिकी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 30 वर्ष है। इनके पास से तीन बैग में रखा 60 किलो 230 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर की गई। उन्होंने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के मार्गदर्शन में नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।मुखबिर की सूचना पर जवासा पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने दोनों आरोपियों को बस में सवार होने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। |
नीमच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भादवामाता जवासा रोड पर सोंधिया धर्मशाला के सामने से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सीरसा जिले के एलनाबाद थाना क्षेत्र के मिठनपुरा निवासी रवि वाल्मिकी और सुमन उर्फ पूनम वाल्मिकी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 30 वर्ष है। इनके पास से तीन बैग में रखा 60 किलो 230 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर की गई। उन्होंने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के मार्गदर्शन में नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।मुखबिर की सूचना पर जवासा पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने दोनों आरोपियों को बस में सवार होने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |