|
नई बावल में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत सीने में दर्द के बाद जिला अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम जारी
नीमच के जावद क्षेत्र स्थित नई बावल गांव निवासी सत्यनारायण लोहार (52) की मौत हो गई है। सत्यनारायण शुक्रवार सुबह रोज की तरह काम पर निकले थे। कुछ समय बाद उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।परिजन और सहयोगी उन्हें तुरंत जावद के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। |
नई बावल में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत सीने में दर्द के बाद जिला अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम जारी
नीमच के जावद क्षेत्र स्थित नई बावल गांव निवासी सत्यनारायण लोहार (52) की मौत हो गई है। सत्यनारायण शुक्रवार सुबह रोज की तरह काम पर निकले थे। कुछ समय बाद उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।परिजन और सहयोगी उन्हें तुरंत जावद के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच
शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |