|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस जनसरोकार से जुड़े अभियान को दिशा दे रहे हैं और समाज के हर वर्ग को इस नेक कार्य में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से यह अभियान एक सशक्त सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।
|
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आगामी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में 30 मार्च से 30 जून तक प्रदेशव्यापी "जल गंगा संवर्धन अभियान" चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत राज्य भर के तालाबों, कुओं, बावड़ियों और नदियों की साफ-सफाई की जा रही है, जिससे इन जल स्त्रोतों को पुनः जीवनदान दिया जा सके।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस जनसरोकार से जुड़े अभियान को दिशा दे रहे हैं और समाज के हर वर्ग को इस नेक कार्य में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से यह अभियान एक सशक्त सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।
इसी क्रम में नगर परिषद रामपुरा द्वारा भी इस अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी के निर्देशन में नगर के विभिन्न जल स्त्रोतों की सफाई निरंतर जारी है। गुरुवार को नगर के बिचौबीच स्थित छोटा तालाब जाम सागर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी उप यंत्री । स्वप्निल भूरिया निकाय कर्मचारि सफाई मित्रों सहित सभी ने मिलकर तालाब में फैली जलकुंभी, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर घाटों की सफाई की। एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया
गौरतलब है कि नगर परिषद सीएमओ स्वयं निरीक्षण कर इस अभियान की प्रगति का मूल्यांकन कर रहे हैं तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से उपजा एक सशक्त सामाजिक संकल्प बनता जा रहा है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |