निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों की जांच

शिविर में डॉ. दशरथ जरवा, नर्सिंग ऑफिसर पूनम चांद और डॉक्टर शीतल माली ने मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी गई। वहीं जरूरतमंद मरीजों के लिए निजी अस्पताल के चिकित्सक की ओर से उदयपुर अस्पताल तक आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था भी कराई गई।
शिविर के आयोजन में जसवंत कुमावत, विजय सेन, अजय मोड़, अनिल सागर, नवीन टेलर, मनीष छिपा, राहुल सोनी, कन्हैयालाल लखकार, लोकेेंद्र जोशी और शुभम शर्मा सहित समिति सदस्यों का सहयोग रहा।
लखदातार सेवा समिति के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।