नई विधा — नीमच न्यूज़

पुल की रेलिंग तोड़कर उफनती उंदरी नदी में गिरा ट्रैक्टर, 112 टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

स्थानीय · मनासा · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

पुल की रेलिंग तोड़कर उफनती उंदरी नदी में गिरा ट्रैक्टर, 112 टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

तेज बहाव के बीच नदी में गिरा ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर नीमच से झालावाड़ की ओर जा रहा था। रात करीब 8 बजे हाड़ी निपानिया और गोठा निपानिया के बीच उंदरी नदी के पुल पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरे पानी में जा गिरा और पलट गया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर में फंस गया। अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में चुनौती आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर चालक को बाहर निकालने में मदद की।

112 टीम ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू

हादसे की सूचना रात करीब 8:15 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम रायपुर-112 भोपाल को मिली। इसके बाद नीमच कंट्रोल रूम ने मनासा क्षेत्र की एफआरवी को मौके पर भेजा।

प्रधान आरक्षक ईश्वर भाटी के निर्देश पर आरक्षक राजमल कुमावत और पायलट राहुल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से चालक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला।

चालक को मामूली चोटें आने की जानकारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

टैग: मनासा, नीमच, उंदरीनदी, ट्रैक्टरहादसा, सड़कहादसा, 112, पुलिसरेस्क्यू, निपानिया, 

और पढ़ें: मनासा की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम