निपानिया विरान में घास काटने गए वृद्ध की करंट लगने से मौत, बेटे ने मांगी आर्थिक सहायता

खेत पर घास काटने गए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल शनिवार शाम अपने खेत पर गाय के लिए घास काटने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। वहां कन्हैयालाल बिजली के खंभे के पास बेसुध अवस्था में मिले।
परिजन उन्हें रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिजली के खंभे में करंट उतरने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत में लगे बिजली के खंभे के पास से गुजरते समय कन्हैयालाल करंट की चपेट में आए। बारिश के कारण बिजली के खंभे में करंट उतरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नीमच सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेटे ने शासन से आर्थिक सहायता मांगी
हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक के पुत्र शंकरलाल ने शासन और प्रशासन से परिवार को जल्द उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
पुलिस हादसे की परिस्थितियों और करंट लगने के कारणों की जांच कर रही है।