गोल्डक्रेस्ट सीमेंट ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, नीमच में ₹3,500 करोड़ का निवेश

कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.एस. जोशी ने बताया कि वेबसाइट पर मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सगराना में निर्माणाधीन एकीकृत सीमेंट संयंत्र, कंपनी के विजन, उत्पादों और गुणवत्ता संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।
मार्च 2027 में उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी
कंपनी के अनुसार, सगराना सीमेंट परियोजना में लगभग ₹3,500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति में योगदान देने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है।
कंपनी ने बताया कि संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और मार्च 2027 में उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी है।
गुणवत्ता और सतत विकास पर जोर
आर.एस. जोशी ने कहा कि कंपनी आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और सतत विकास के माध्यम से सीमेंट उद्योग में अपनी पहचान मजबूत करना चाहती है। वेबसाइट के जरिए ग्राहकों, व्यावसायिक सहयोगियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ संवाद को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।