|
नीमच। शहर की अटल बस्ती, पुरानी नगर पालिका बंगला नंबर 60 सेंट्रल स्कूल के पीछे, में 5 जून 2025 को हुई हत्या की घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर और दहशत का माहौल है। बस्ती के रहवासियों ने आज जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को एक आवेदन पत्र सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने, उनके मकानों को जमींदोज करने और अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने की मांग की गई है। |
नीमच। शहर की अटल बस्ती, पुरानी नगर पालिका बंगला नंबर 60 सेंट्रल स्कूल के पीछे, में 5 जून 2025 को हुई हत्या की घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर और दहशत का माहौल है। बस्ती के रहवासियों ने आज जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को एक आवेदन पत्र सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने, उनके मकानों को जमींदोज करने और अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने की मांग की गई है।
आवेदन में बताया कि 5 जून 2025 को शाम लगभग 8 बजे बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या आरोपियों द्वारा कर दी गई थी। इस घटना से अटल बस्ती के सभी निवासी भयभीत और सहमे हुए हैं। निवासियों ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आरोपीगणों को अटल बस्ती से बाहर निकालने और उनके मकानों को जमींदोज कर अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त करने की मांग की है।
अटल बस्ती के निवासियों ने आरोप लगाया है कि आरोपीगण लड़ाकू और झगड़ालू प्रवृत्ति के आदतन अपराधी हैं। वे हमेशा अटल बस्ती के अन्य रहवासियों को डराते-धमकाते रहते थे। जब भी कोई लड़ाई-झगड़ा होता था और लोग छुड़ाने जाते थे, तो आरोपीगण उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते थे। इसी कारण बस्ती के रहवासी उनसे डरे हुए हैं।
निवासियों ने अपनी सुरक्षा के लिए शासन से पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि आरोपीगणों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और रहवासियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाने कि मांग कि है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |