|
नीमच। शहर का चर्चित पांच खोली कांड में एक ही परिवार के चार इंसान घायल होने के बाद अब एक के मौत होने कि घटना सामने आ रही है। |
नीमच। शहर का चर्चित पांच खोली कांड में एक ही परिवार के चार इंसान घायल होने के बाद अब एक के मौत होने कि घटना सामने आ रही है।
आप को बता दे कि कुछ दिन पूर्व नीमच शहर के केंट थाना अंतर्गत मूलचंद मार्ग स्थित पांच खोली एरिया में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में गंभीर रूप से घायल मिले थे।
जिसमें दो महिला व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस घटना का पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही घंटे में फर्दाफाश करते हुए दो आरोपी रोहित व आयुष को हिरासत में लिया था, जो कि नीमच निवासी के होकर घायलों के परिवार के ही थे। जिसमें एक बबलू पिता प्रेम, उम्र 45 वर्ष को एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया, जहाँ उपचार जारी था जिसके बाद आज अल सुबह 4 बजे करीबन उनकी मौत हो गई। वही बबलू के शव को जिला अस्पताल में लाया गया, जहाँ शव परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया। वही बताया जा रहा है कि बबलू पूर्व से गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। जिसकी आज सोमवार को मौत हो गई है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |