|
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भावपुरा गांव के पास कल्याणपुरा क्षेत्र में सीमेंट से भरा ट्रॉला एक ओमनी वैन पर पलट गया। हादसे में वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। 2 लोग घायल हुए हैं।मृतकों में मुकेश खपेड़ (40), उनकी पत्नी सावली (35), पुत्र विनोद (16), पुत्री पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), विजय बमनिया (14), कांता बमनिया (14), रागिनी बमनिया (9) और अकली परमार (35) शामिल हैं। घायलों में पायल परमार (19) और आशु बमनिया (5) हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी मृतक मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा गांव के रहने वाले थे। वे एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही थांदला और मेघनगर पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया।झाबुआ एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। |
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भावपुरा गांव के पास कल्याणपुरा क्षेत्र में सीमेंट से भरा ट्रॉला एक ओमनी वैन पर पलट गया। हादसे में वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। 2 लोग घायल हुए हैं।मृतकों में मुकेश खपेड़ (40), उनकी पत्नी सावली (35), पुत्र विनोद (16), पुत्री पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), विजय बमनिया (14), कांता बमनिया (14), रागिनी बमनिया (9) और अकली परमार (35) शामिल हैं। घायलों में पायल परमार (19) और आशु बमनिया (5) हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी मृतक मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा गांव के रहने वाले थे। वे एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही थांदला और मेघनगर पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया।झाबुआ एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |