|
नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान में रॉंग साईड से आ रहे एक ट्रेलर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कार सवार नीमच पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की जान बाल-बाल बची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोर लाइन पर स्थित ग्राम रावलिया में एक रॉंग साइड आ रहे ट्रेलर ने एक वाहन क्रं. एमपी 44 जेडए 2747 को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें नीमच पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में मौजूद नीमच पुलिस के लक्ष्मण सिंह एसआई, शिवराज सिंह एएसआई, प्रहलाद गुर्जर कांस्टेबल थाना नीमच कैंट, प्राइवेट ड्राइवर सूरजमल मीना आदि की इस हादसे में बाल-बाल जान बची है। नीमच एएससपी नवल सिंह सिसौदिया ने बताया पुलिसकर्मी राजाराम जाट की मौत के मामले में नीमच पुलिस जोधपुर गई थी। वहां से लौटते समय पुलिस का वाहन रॉंग साइड आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। गनिमत रही की किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। |
नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान में रॉंग साईड से आ रहे एक ट्रेलर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कार सवार नीमच पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की जान बाल-बाल बची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोर लाइन पर स्थित ग्राम रावलिया में एक रॉंग साइड आ रहे ट्रेलर ने एक वाहन क्रं. एमपी 44 जेडए 2747 को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें नीमच पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में मौजूद नीमच पुलिस के लक्ष्मण सिंह एसआई, शिवराज सिंह एएसआई, प्रहलाद गुर्जर कांस्टेबल थाना नीमच कैंट, प्राइवेट ड्राइवर सूरजमल मीना आदि की इस हादसे में बाल-बाल जान बची है।
नीमच एएससपी नवल सिंह सिसौदिया ने बताया पुलिसकर्मी राजाराम जाट की मौत के मामले में नीमच पुलिस जोधपुर गई थी। वहां से लौटते समय पुलिस का वाहन रॉंग साइड आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। गनिमत रही की किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |