|
निम्बाहेड़ा। लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी मार्गदर्शन एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर महिला मण्डल की एक आवश्यक बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर महिला अध्यक्ष आरती शर्मा ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री मंजू पितलिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जया पवार मंचासीन रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दशोरा ने कहा कि हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। दशोरा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने के साथ ही चित्तौडग़ढ़ के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया तथा देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। बैठक के आरम्भ में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने महिला मोएच की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विशेष रूपरेखा के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में अरुणा कंवर राठौड़, दिव्या ओटवानी, लक्ष्मी कोठारी, अंजू व्यास, लीला भाटी, कृष्णा पंचोली, रेखा वसीटा, सीता मोरवाल, हंसा पटेल, रेखा प्रजापत एवं रतन कंवर आदि मौजूद रही। |
निम्बाहेड़ा।
लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी मार्गदर्शन एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर महिला मण्डल की एक आवश्यक बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर महिला अध्यक्ष आरती शर्मा ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री मंजू पितलिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जया पवार मंचासीन रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दशोरा ने कहा कि हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। दशोरा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने के साथ ही चित्तौडग़ढ़ के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया तथा देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।
बैठक के आरम्भ में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने महिला मोएच की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विशेष रूपरेखा के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में अरुणा कंवर राठौड़, दिव्या ओटवानी, लक्ष्मी कोठारी, अंजू व्यास, लीला भाटी, कृष्णा पंचोली, रेखा वसीटा, सीता मोरवाल, हंसा पटेल, रेखा प्रजापत एवं रतन कंवर आदि मौजूद रही।