इंदौर में ऑनलाइन सट्टे पर छापा: नीमच के आकाश जिंदल सहित 3 गिरफ्तार, ₹7 करोड़ का हिसाब मिला
इंदौर क्राइम ब्रांच ने महालक्ष्मी नगर स्थित नारायण पैलेस में कार्रवाई कर ऑनलाइन सट्टे के कथित कारोबार से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नीमच निवासी आकाश जिंदल भी शामिल है। पुलिस को करीब ₹7 करोड़ के हिसाब-किताब से जुड़े रिकॉर्ड, मोबाइल, लैपटॉप और बैंकिंग दस्तावेज मिले हैं। मामले में डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच जारी है।