नई विधा — नीमच न्यूज़

PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया न्योता

राजनीति · नई दिल्ली · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे वातावरण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के संबंध में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

डॉ. यादव ने 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। अभियान के तहत जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। मुलाकात में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयास भी चर्चा के प्रमुख विषय रहे।

टैग: Madhya Pradesh, Bhopal, Mohan Yadav, PM Modi, Narendra Modi, Global Investors Summit2027, GIS2027, MP News, Madhya Pradesh News, Investment, Industrial Development, Employment

और पढ़ें: नीमच राजनीति समाचार — नेता, चुनाव और प्रशासन · नीमच न्यूज़ होम