MP बिरला सीमेंट का ‘बुनियाद 2026’ डीलर सम्मेलन संपन्न, 550 से अधिक चैनल पार्टनर्स शामिल

📍 चंदेरिया, चित्तौड़गढ़
चंदेरिया। MP बिरला सीमेंट का प्रतिष्ठित वार्षिक डीलर सम्मेलन ‘बुनियाद 2026’ हाल ही में आगरा के होटल डब्ल्यूटीसी बाय हिल्टन में आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से जुड़े 550 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 से अधिक चैनल पार्टनर्स का विभिन्न श्रेणियों में सम्मान रहा। सम्मान समारोह के साथ संगीत और मनोरंजन से सजी शाम ने आयोजन को यादगार बनाया।
समारोह में MP बिरला सीमेंट के नेशनल सेल्स हेड तमाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ नेशनल मार्केटिंग हेड सुवादीप घोष मजूमदार, नेशनल सेल्स अकाउंट्स हेड श्याम माहेश्वरी, नेशनल हेड-की अकाउंट्स एंड नॉन-ट्रेड हेमंत झा सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए तमाल पाल ने सभी चैनल पार्टनर्स का स्वागत किया और कंपनी के साथ लंबे समय से जुड़े उनके विश्वास एवं निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि चैनल पार्टनर्स का निरंतर साथ कंपनी की अब तक की यात्रा का महत्वपूर्ण आधार रहा है। उन्होंने आने वाले समय में कंपनी के कारोबार को नए आयामों तक ले जाने और नई ऊंचाइयां हासिल करने का विश्वास भी जताया।
‘बुनियाद 2026’ के आयोजन के माध्यम से कंपनी और उसके चैनल पार्टनर्स के बीच आपसी विश्वास, साझेदारी और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।