चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता के निधन पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जताया शोक

भानफोर्ट पैलेस रिसॉर्ट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सोमवार को उदयपुर से सड़क मार्ग के जरिए दोपहर में चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित भानफोर्ट पैलेस रिसॉर्ट पहुंचीं। वहां जनप्रतिनिधियों सहित हरिओम सिंह आक्या ने उनका स्वागत किया।
दीया कुमारी ने दिवंगत रामसिंह आक्या के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
40 वर्षों तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे रामसिंह आक्या
रामसिंह आक्या करीब 40 वर्षों तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे थे। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
दीया कुमारी करीब आधे घंटे तक विधायक आक्या और उनके परिवार के साथ रहीं। इसके बाद वे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।